बरनाला में 3 किलो 15 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार: पुलिस को देखकर भागा, पीछा कर दबोचा; NDPS एक्ट के तहत केस – Barnala News

बरनाला में 3 किलो 15 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार:  पुलिस को देखकर भागा, पीछा कर दबोचा; NDPS एक्ट के तहत केस – Barnala News




बरनाला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना भदौड़ पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 3 किलो 15 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भदौड़ की पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसके कंधे पर काले रंग का किट बैग लटका हुआ था। पुलिस वाहन को अपनी ओर आते देख वह युवक अचानक घबरा गया और दाना मंडी जंगियाना की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा करके पकड़ा युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। जब उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 3 किलो 15 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान बुताला निवासी सिमरतपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अफीम कहां से लेकर आया था और इसे किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बरनाला पुलिस ने कहा है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से क्षेत्र में नशा तस्करी के एक संभावित नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *