मोगा-फिरोजपुर रोड पर हादसे में महिला की मौत: दो भतीजे गंभीर घायल, बाइक से शोक कार्यक्रम में जा रही थी, पिकअप ने मारी टक्कर – Moga News

मोगा-फिरोजपुर रोड पर हादसे में महिला की मौत:  दो भतीजे गंभीर घायल, बाइक से शोक कार्यक्रम में जा रही थी, पिकअप ने मारी टक्कर – Moga News




मोगा-फिरोजपुर रोड पर गांव दारापुर के पास एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना में उसके दो भतीजे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव छोटियां कलां निवासी लखवीर कौर अपने भतीजों गुरवीर सिंह और सुखजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव झंडेवाला में एक शोक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने दारापुर स्थित एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाया। इसके बाद वे सड़क किनारे खड़े थे, तभी फिरोजपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में पहुंचने तक महिला ने तोड़ा दम टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद लखवीर कौर को मृत घोषित कर दिया। दो को गंभीर हालत में किया रेफर हादसे में घायलव गुरवीर सिंह और सुखजीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है। थाना सदर के सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *