टोहाना नहर में मिले युवती के शव की पहचान: पटियाला की कोमलप्रीत निकली मृतका, घरेलू कलह और मानसिक तनाव की आशंका – Tohana News

टोहाना नहर में मिले युवती के शव की पहचान:  पटियाला की कोमलप्रीत निकली मृतका, घरेलू कलह और मानसिक तनाव की आशंका – Tohana News




टोहाना की फतेहाबाद ब्रांच नहर से मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान पंजाब के समाना निवासी 18 वर्षीय कोमलप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला घरेलू कलह से जुड़ा सामने आया है। युवती पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए मामले की जांच पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को फतेहाबाद ब्रांच नहर में एक युवती का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस की टीम सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सहारा रेस्क्यू टीम की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे तक रखवाया गया। पुलिस ने मृतका की फोटो और अन्य विवरण आसपास के थानों में भेजे और सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की। बाद में परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान कोमलप्रीत के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *