फरीदकोट में पार्षद के डेयरी-स्वीट्स शॉप से ढाई लाख चोरी: भतीजे के शादी में गया था परिवार, चोरों ने किया हाध साफ, CCTV में कैद आरोपी – Faridkot News

फरीदकोट में पार्षद के डेयरी-स्वीट्स शॉप से ढाई लाख चोरी:  भतीजे के शादी में गया था परिवार, चोरों ने किया हाध साफ, CCTV में कैद आरोपी – Faridkot News


फरीदकोट जिले के अंतर्गत आते शहर जैतो के रामलीला ग्राउंड के पास शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहाँ चोरों ने एक नामचीन डेयरी और स्वीट्स की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

.

दुकान के मालिक और पार्षद तुलसी राम बांसल ने बताया कि उनका परिवार दुकान के ऊपर बने मकान में ही रहता है। पिछले दो दिनों से वे अपने भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित शहर से बाहर गए हुए थे। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर देर रात अज्ञात चोर दुकान के भीतर दाखिल हुए और गल्ले (कैश काउंटर) में रखी करीब 2.5 लाख रुपये की नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए।

रविवार सुबह जब परिवार वापस लौटा, तो दुकान के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने दावा किया है कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों के स्केच और पहचान पुख्ता की जा रही है और बहुत जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर चोरी की रकम बरामद कर ली जाएगी।

व्यापारियों में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

इस पॉश इलाके में हुई चोरी की घटना के बाद जैतो शहर के दुकानदारों और व्यापार मंडल के सदस्यों में भारी चिंता और रोष का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मांग की है कि शहर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की रात्रि गश्त (Night Patrolling) को तुरंत बढ़ाया जाए, ताकि लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का दावा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई (ASI) गुरमुख सिंह ने बताया कि चोरों की यह घिनौनी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा, आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *