जालंधर में नशेड़ी युवक रंगे हाथों एक्टिवा चुराते पकड़ा: लोग बोले- नशे के कारण हो रहे वारदात, पुलिस के देरी से पहुंचने पर भड़के लोग – Jalandhar News
जालंधर के कबीर नगर इलाका में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को रंगे हाथों एक्टिवा स्कूटर चोरी करते हुए दबोच लिया। आरोपी युवक कबीर नगर की गली नंबर 6 का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात के बाद मौके पर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और लोगों में भारी रोष देखा गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में नशे का प्रकोप इस कदर बढ़ चुका है कि लोग अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरियां कर रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस पहुंची। गुप्ता कॉलोनी में रंगे हाथों पकड़ा गया चोर मिली जानकारी के अनुसार, गुप्ता कॉलोनी में एक युवक एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वह को लेकर भागने लगा, अचानक वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। शक होने पर जब लोगों ने उसे रोका और पूछताछ की, तो चोरी की वारदात का खुलासा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर उमड़ी भीड़ और हंगामा चोर के पकड़े जाने की खबर मिलते ही देखते ही देखते पूरे मोहल्ले के लोग और आरोपी के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर एक जगह बिठाया और इंसानियत के नाते उसे पानी भी पिलाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, ताकि आरोपी को कानून के हवाले किया जा सके। बढ़ते नशे और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सरकार भले ही नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। इलाके में नशा इस कदर फैल चुका है कि युवा अपनी लत को पूरा करने के लिए घरों और गलियों से छोटी-मोटी चीजें, वाहन और सामान चोरी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ (कानून-व्यवस्था) पूरी तरह फेल हो चुकी है और अब कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। पुलिस प्रशासन की ढिलाई से लोग परेशान मोहल्ले वासियों ने बताया कि चोरी की इस घटना और हंगामे के बीच पुलिस को तुरंत फोन किया गया था। दो घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस की इसी ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
Source link

