मोहाली गुरुद्वारा मारपीट मामला, FIR दर्ज होने का दावा: अमृतसर में बोले भगत सिंह दुआबी- कानूनी लड़ाई जारी, आरोपी को जेल भेजकर रहेंगे – Amritsar News

मोहाली गुरुद्वारा मारपीट मामला, FIR दर्ज होने का दावा:  अमृतसर में बोले भगत सिंह दुआबी- कानूनी लड़ाई जारी, आरोपी को जेल भेजकर रहेंगे – Amritsar News




मोहाली के गुरुद्वारा साहिब में युवक की पिटाई के मामले को लेकर निहंग भगत सिंह दुआबी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि जसदीप के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आगे की कार्रवाई पुलिस व संबंधित विभागों की ओर से की जा रही है। वीडियो में भगत सिंह दुआबी ने आरोप लगाया कि निहंग जसदीप ने अपनी कथित अश्लील हरकतों को छिपाने के लिए गुरुद्वारा साहिब के अंदर एक युवक पर कृपाण से हमला किया था। उन्होंने कहा कि अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है और मामले को अदालत तक ले जाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान और कानून के तहत पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी और आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पूरे पंथ की मर्यादा को पहुंची ठेस दुआबी ने कहा कि जिस युवक पर हमला हुआ, वह एक आम युवक था और धीरे-धीरे सिखी से जुड़ रहा था। उन्होंने दावा किया कि जसदीप ने सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे पंथ और सिख बाने की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है। सहयोग करने वालों का जताया आभार उन्होंने दावा किया कि मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ने को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक जसदीप को जेल नहीं भेज दिया जाता। वीडियो में दुआबी ने इस मामले में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने संगठनों, जत्थेदारों और संगत का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *