नाबालिगा को बहलाकर भगा ले गया पड़ोसी, केस – Amritsar News

नाबालिगा को बहलाकर भगा ले गया पड़ोसी, केस – Amritsar News



अमृतसर | थाना गेट हकीमां के अंतर्गत चौकी अनगढ़ क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक नाबालिगा को बहलाकर भगा ले गया। आरोपी की पहचान फतेह सिंह कॉलोनी निवासी आयुष के रूप में हुई है। पीड़ित पिता ने बताया कि 5 जुलाई की शाम करीब 3 बजे पड़ोसी लड़का आयुष उनके घर आया और फोन मिलाने के बहाने रुका रहा। इसी बीच जब उनका बेटा नहाने के लिए बाथरूम में गया, तो पीछे से आरोपी आयुष उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी आयुष और उसके कुछ संदिग्ध रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *