सतलुज क्लब में हरियाणा CM सैणी के कार्यक्रम पर विवाद: BJP नेता ने करवाया था ‘मन की बात’ प्रोग्राम; DC को शिकायत- ADC करेंगे जांच – Ludhiana News

सतलुज क्लब में हरियाणा CM सैणी के कार्यक्रम पर विवाद:  BJP नेता ने करवाया था ‘मन की बात’ प्रोग्राम; DC को शिकायत- ADC करेंगे जांच – Ludhiana News




लुधियाना के प्रतिष्ठित सतलुज क्लब में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम विवादों में आ गया है। क्लब के कुछ मेंबर्स ने डीसी को लिखित शिकायत देकर क्लब के भीतर राजनीतिक कार्यक्रम करवाने पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मेंबर्स का तर्क है कि सतलुज क्लब के नियमों के मुताबिक यहाँ किसी भी तरह की पॉलिटिकल एक्टिविटी नहीं करवाई जा सकती। दरअसल, 28 जून (रविवार) को भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने सतलुज क्लब में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के प्रसारण का आयोजन करवाया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि (चीफ गेस्ट) के तौर पर मौजूद रहे। क्लब के सदस्यों का एतराज है कि सीएम सैणी का यह कार्यक्रम पूरी तरह से राजनीतिक था और क्लब के संविधान के अनुसार यहाँ पर पॉलिटिकल एक्टिविटी नहीं हो सकती। वहीं, भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा का कहना है कि यह कोई पॉलिटिकल इवेंट नहीं था। यह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम था जो कि पीएमओ की तरफ से करवाया जाता है। उनका कहना है कि उन्होंने क्लब में बुकिंग करवाई है और उसकी पेमेंट की है। मेंबर्स का दावा है कि इस संबंध में क्लब के अध्यक्ष-सह-डीसी हिमांशु जैन से भी कोई एडवांस परमिशन नहीं ली गई थी। डीसी हिमांशु जैन ने इस मामले में शिकायत मिलने की पुष्टि की है। CM सैणी के कार्यक्रम पर मेंबर्स ने क्यों जताया एतराज, जानिए… कार्यक्रम की परमिशन को लेकर की है शिकायत सतलुज क्लब कार्यकारिणी की पदाधिकारी डॉ सुलभा जिंदल ने बताया कि 28 जून को जब मेंबर्स सुबह क्लब पहुंचे तो वहां पूरा क्लब छावनी में तब्दील हो रखा था। पता किया तो जानकारी मिली कि हरियाणा के सीएम आ रहे हैं। उनका कहना है कि सीएम नायब सैणी के आने से उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन क्लब में कार्यक्रम करवाने की परमिशन को लेकर क्लब मेंबर्स ने डीसी को शिकायत की है। उस दिन क्लब में मेंबर्स को काफी परेशानी हुई। उन्हें पार्किंग के लिए भी जगह नहीं दी गई। मैंने बुक किया है, मेरे पास रसीदें हैं भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा का कहना है कि मैं सतलुज क्लब मेंबर हूं। मैंने डाइनिंग हॉल बुक किया था और उसकी रसीद कटवाई है। मैंने पूरी पेमेंट की है। इसके अलावा कार्यक्रम कोई भी राजनीतिक नहीं था। यह पीएमओ का कार्यक्रम था जिसमें सीएम सैणी आए थे। उनके साथ सभी क्लब मेंबर्स ने बैठकर कार्यक्रम देखा है और खाना खाया है। सतलुज क्लब में पहले भी अलग-अलग पार्टियों के नेता आते रहे हैं। इसमें संजीव अरोड़ा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व अन्य कई नेताओं को गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता रहा है। यह सिर्फ एक मुद्दा बनाने की बात की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *