गैंगस्टर लारेंस, गोल्डी बराड़ पर अमेरिका में आरोप तय: हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में नाम जोड़ा, गैंग से जुड़े 24 लोग अरेस्ट, 37 पर केस दर्ज – Jalandhar News
अमेरिका में पहली बार गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया पर आरोप तय किए गए हैं। इनमें खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को भी जोड़ा गया है। आरोपी है कि इसकी साजिश लॉरेंस और गोल्डी बराड़ दोनों ने मिलकर रची थी।
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 7 जुलाई 2026 को जानकारी दी कि अमेरिका, कनाडा और यूरोप में संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारत से जुड़े संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुल 37 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दावा है कि आरोपियों में लॉरेंस, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और अन्य सहयोगियों के नाम शामिल हैं। आरोप पत्र में आरोप लगाया गया है कि लॉरेंस भारत में जेल में रहते हुए भी अपने नेटवर्क का संचालन करता था और उसके सहयोगी भारत अमेरिका, कनाडा तथा यूरोप में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।
Source link

