मां के बॉयफ्रेंड से बेटी बोली- तुम्हारे दिन ज्यादा नहीं: युवक ने नवांशहर में गला घोंटा, सूटकेस में लाश ठूंसकर होशियारपुर के जंगल में जलाई – Jalandhar News
राधिका जिसका मर्डर उसी की मां के लिव इन पार्टनर ने किया और फिर लाश को जला दिया।
नवांशहर में 16 वर्षीय नाबालिग राधिका के ब्लाइंड मर्डर और इसके बाद शव जलाने के मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। राधिका के मर्डर की कहानी आरोपी गुरविंदर की टोकाटोकी से शुरू होती है। राधिका गुरविंदर का अपनी मां के साथ रहना पसंद नहीं करती थी और चले जाने क
.
29 मई से पहले गुरविंदर ने राधिका को अपने बॉयफ्रेंड से मिलने से लिए टोका। उसने कहा कि वह लड़कों के साथ न घूमा करे। इस बात को लेकर गुरविंदर और राधिका के बॉयफ्रेंड के बीच बहस भी हुई। बहस होने पर राधिका ने गुरविंदर को धमकाया कि अब तेरे दिन थोड़े रह गए हैं। इस धमकी के बाद गुरविंदर को लगा कि राधिका उसका नुकसान कर सकती है। इससे उसने 29 मई को अपनी लिव इन पार्टनर ऊषा को राहों के लिए बस में चढ़ाया और घर आकर राधिका की गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद उसने एक सूटकेस खाली किया, लेकिन उसमें से निकाले कपड़ों को जल्दबाजी में सही ढंग से रखना भूल गया। गुरविंदर ने आननफानन लाश को सूटकेस में ढूंसा और खुरालगढ़ के जंगल में ले जाकर जला दिया। राधिका की मां ऊषा राहों में फोर्थ क्लास कर्मचारी के तौर पर काम करती थी और जब वह 1 जून को घर आई तो बेटी को मिसिंग पाया।
इसके बाद उसने गुरविंदर से पूछा तो उसने किसी के साथ जाने का बहाना बना दिया, लेकिन 3 दिन न लौटने पर मां ने थाना सिटी नवांशहर में शिकायत दे दी। 1 जून को शिकायत के बाद पुलिस ने 3 जून को शक के आधार पर गुमशुदगी का पर्चा दे दिया।
3 जून को मां ने गुरविंदर पर शक जाहिर किया, जिसके बाद पुलिस कमरे में पहुंची तो कपड़े बिखरे देखे। इस दौरान एक सूटकेट मिसिंग पाया गया। इससे शक पुख्ता हो गया और गुरविंदर को राउंडअप किया। पूछताछ में उसने पूरी कहानी बता दी।
मर्डर केस सुलझाते हुए झमाझम बारिश होने लगी, लेकिन पुलिस टीम जांच में जुटी रही।
कत्ल की वजह और उसकी पूरी कहानी…
- मां और उसका प्रेमी दोनों जाडला के: केस को सॉल्व करने वाले SHO सिटी नवांशहर अवतार सिंह ने बताया कि लड़की राधिका की मां ऊषा और उसका प्रेमी दोनों जाडला के रहने वाले हैं। ऊषा के तलाक में भी कहीं न कहीं युवक का रोल रहा है। 2 साल पहले तक वह विदेश में मजदूरी करता था और लौटने के बाद उसने नवांशहर में ट्रांसपोर्टर के यहां काम शुरू कर दिया। इस बीच ऊषा और आरोपी गुरविंदर किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगे। ये रिश्ता महिला की 16 वर्षीय बेटी को अच्छा नहीं लगता था। वह गुरविंदर सिंह को घर से निकलने के लिए भी कहती थी।
- लड़की को फ्रेंडशिप से रोकता था, बायफ्रेंड से भी खटपट हुई: पुलिस ने बताया कि राधिका की किसी लड़के के साथ फ्रेंडशिप थी। गुरविंदर राधिका को बॉयफ्रेंड बनाने और फ्रेंडशिप से रोकता था। इस बात पर भी राधिका और गुरविंदर में अनबन रहती थी। 29 मई से पहले गुरविंदर ने राधिका के बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा किया था और उसे राधिका से न मिलने के लिए चेतावनी दी थी। इस पर राधिका नाराज हो गई थी और उसने दो टूक गुरविंदर को कह दिया था कि अब तुम्हारे दिन थोड़े रह गए हैं, जिससे गुरविंदर को अपना नुकसान होने का डर सताने लगा।
- लिव इन पार्टनर के पीछे से कर दिया मर्डर: 29 मई को गुरविंदर ने लिव इन पार्टनर ऊषा को राहों जाने के लिए बस स्टैंड से बस में चढ़ाया और फिर राधिका का घर आकर गला घोंट दिया। राधिका मर गई, यह कंफर्म होने पर घर में रखे सूटकेस को कपड़े निकालकर खाली किया और उसने शव को पैक कर दिया। इसके बाद सूटकेस को बाइक के पीछे रखा और खुरालगढ़ के जंगल में जाकर आग लगा दी।

मर्डर मिस्ट्री सॉल्व करने वाले एसएचओ अवतार सिंह व उनकी टीम आरोपी को लाते हुए।
5 पाइंट में जानें, आरोपी ने पुलिस को कैसे उलझाया
- पुलिस को सीसीटीवी देकर बोला- किसी सरदार के साथ गई है: 3 मई को राधिका की मां ऊषा ने पुलिस के सामने गुरविंदर पर शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने गुरविंदर से पूछताछ कि तो उसने बताया कि राधिका को अंतिम बार उसने किसी सरदार के साथ बाइक पर जाते देखा है। इसे प्रूफ करने के लिए उसने पहले से ही सीसीटीवी का इंतजाम कर रखा था। पुलिस को सीसीटीवी दिखाकर बोला कि इसके साथ गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की और सरदार तक पहुंची तो पता चला कि उसकी बाइक के पीछे तो उसकी मां बैठी थी। इससे पुलिस को गुरविंदर के झूठ से शक गहरा गया।
- मोबाइल लेने घर आने की झूठी कहना गढ़ी: SHO ने बताया कि जांच आगे बढ़ी और जब आरोपी से पूछा कि ऊषा को छोड़कर तुम कहां गए थे तो उसने कहा कि वह काम पर चला गया था। सुबह जल्दबाजी में उसका मोबाइल घर पर छूट गया था। इसलिए, वह 10 बजे घर पर आया था मोबाइल लेने के लिए, लेकिन तब राधिका घर पर नहीं मिली।
- सीसीटीवी में बाइक पर नजर आया: पुलिस ने बताया कि गुरविंदर बार-बार बयान बदल रहा था। जब सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उनमें गुरविंदर 10 बजे के करीब बाइक पर नजर आया। उसकी बाइक पर पीछे सूटकेस लदा था। नवांशहर से बाहरी कैमरे चेक किए तो पता चला कि वह होशियारपुर की तरफ जा रहा है।
- घर चेक किया तो कपड़े बिखरे, अटैची मिसिंग थी: SHO ने बताया कि बाइक पर अटैची से उन्हें शक हुआ। उस अटैची की खोज में पुलिस कमरे पर पहुंची। वहां देखा तो कुछ कपड़े स्टोर में बिखरे थे और अटैची मिसिंग थी। इससे उन्हें यकीन हो गया कि मर्डर गुरविंदर ने ही किया है। इस पर उसे राउंडअप कर लिया और पूछताछ में उसने कबूल कर लिया कि राधिका का मर्डर कर उसे जंगल में जाकर लाश को जला दिया है।
- 1 बजे से रात 8 बजे तक 20 किलोमीटर जंगल घुमाया: कत्ल कबूलने पर पुलिस गुरविंदर को लेकर खुरालगढ़ में लाश को खुर्दबुर्द करने के स्थान पर पहुंची। यहां भी उसने पुलिस को उलझाने की कोशिश की। कभी लाश कहीं तो कभी कहीं होना बताता रहा।SHO के अनुसार, पुलिस आरोपी को लेकर दोपहर 1 बजे निकली और रात के 8 बजे तक आरोपी पुलिस को जंगल में घुमाता रहा। करीब 20 किलोमीटर रेडियस में जंगल घूमकर पुलिस लाश तक पहुंच पाई। वहां से राधिका का कंकाल बरामद हुआ। इस पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और सैंपल लिए गए। राधिका के डीएनए से उसकी मां और पिता का डीएनए मैच करवाया जाएगा। फिलहाल, आरोपी पुलिस रिमांड पर है।
*************** ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब- थप्पड़ के बदले प्रेमी से पति की हत्या कराई:सुसाइड बता अंतिम संस्कार कराया; एक कॉल से खुला पत्नी-उसके प्रेमी का राज

संगरूर में पत्नी ने थप्पड़ से गुस्से में आकर प्रेमी से मिलकर पति की हत्या करा दी। फिर पूरी कहानी रची और इसे सुसाइड करार दे दिया। पति का अंतिम संस्कार भी हो गया। पत्नी और प्रेमी बेफिक्र थे कि अब किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। दोनों पूरी जिंदगी साथ में बिताएंगे। हालांकि अंतिम संस्कार के वक्त मृतक का गला दबाने और शरीर पर चोट के निशान से गांव में मर्डर की चर्चा होने लगी (पढ़ें पूरी खबर)

