टायर फटने से श्रद्धालुओं से भरी बस खेत में घुसी: बठिंडा-चंडीगढ़ मार्ग पर हादसा, हंडियाया में गुरुद्वारा दर्शन के लिए आए थे 40 श्रद्धालु – Barnala News

टायर फटने से श्रद्धालुओं से भरी बस खेत में घुसी:  बठिंडा-चंडीगढ़ मार्ग पर हादसा, हंडियाया में गुरुद्वारा दर्शन के लिए आए थे 40 श्रद्धालु – Barnala News




बरनाला में बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर तपा मंडी के मॉडर्न ढाबे के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस का अचानक अगला टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 40 श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई है। गुरुद्वारा अड़ीसर साहिब जा रहे थे श्रद्धालु बस में सवार श्रद्धालु जगतार सिंह ने बताया कि वे सभी जलालाबाद इलाके से संगतों के साथ प्रसिद्ध गुरुद्वारा अड़ीसर साहिब (हंडियाया) में नतमस्तक होने के लिए जा रहे थे। सफर के दौरान अचानक तपा मंडी के पास एक जोरदार धमाके के साथ बस का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही बस के भीतर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई और चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे बस सीधे खेतों में जा उतरी। टल गया बड़ा जानी नुकसान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टायर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस के आगे या आसपास कोई दोपहिया या अन्य वाहन नहीं चल रहा था। अगर कोई वाहन पास होता, तो बस उससे टकरा सकती थी और कोई बड़ा दुखदाई नुकसान हो सकता था। राहगीर और किसान बने मददगार घटना के तुरंत बाद सड़क से गुजर रहे राहगीर और खेतों में काम कर रहे स्थानीय किसान बिना समय गंवाए मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में फंसे डरे-सहमे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *