ऑक्टेव अपैरल्स में संवेदना ट्रस्ट के सहयाग ने खूनदान कैंप लगाया – Ludhiana News
लुधियाना | ऑक्टेव अपैरल्स जालंधर बाईपास में वर्ड ब्लड डोनर डे पर संवेदना ट्रस्ट के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। जिसमें वर्करों ने बढ़चढ़कर ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेशन कैंप में डा. श्रेया, डा. बलजिंदर सिंह की टीम रही। जिसमें करीब 91 ने खून दान किया। डोनर्स को जूस, बिस्कुट, नमकीन आदि वितरित की गई। ऑक्टेव अपैरल्स के मालिक अभिषेक अरोड़ा और युवराज अरोड़ा ने बताया कि वह हैव ए हार्ट नाम की एक संस्था चला रहे है। जिसमें इंसान के जन्म से ही दिल में सुराख का इलाज फ्री में करवाते है। उन्होंने कहा कि संवेदना ट्रस्ट के साथ मिलकर जन कल्याण कार्यों में सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर देव रॉय, सुरिंदर कुमार, मनीश कुमार, क्रिशन कुमार, आलम, राहुल, प्रवीन मौजूद रहे। संवेदना ट्रस्ट की तरफ से ब्लड कॉर्डिनेटर अजय जैन ने डोनर्स का हौसला बढ़ाया। वह 121 बार ब्लड डोनेट कर चुके है।
Source link

