40 हजार रुपये लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश: संगरूर में पिस्तौल के बल पर की थी वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार-वाहन बरामद – Barnala News

40 हजार रुपये लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश:  संगरूर में पिस्तौल के बल पर की थी वारदात, चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार-वाहन बरामद – Barnala News




संगरूर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिस्तौल की नोक पर लूटपाट करने वाले एक अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हाल ही में एक बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को अपना निशाना बनाया था। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन बरामद कर लिए हैं। स्टेट बैंक के सीएसपी में की थी लूटपाट सब-डिवीजन धूरी के डीएसपी गुरप्रीत सिंह और थाना शेरपुर के प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई 18 मई को हुई एक लूट की वारदात से जुड़ी है। शेरपुर के बड़ी चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में काम करने वाली एक युवती को दो अज्ञात युवकों ने पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया था और दराज में रखे लगभग 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद थाना शेरपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज और कमेटी के सहयोग से मिले सुराग हाई-प्रोफाइल लूट की इस वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। इस जांच में ‘नशा रोकू कमेटी’ के नेता बलविंदर सिंह बिंदा और उनके साथियों ने भी पुलिस का विशेष सहयोग किया, जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस जांच और पूछताछ के बाद इस वारदात में शामिल कुल चार लोगों को दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटपाट में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल, तीन मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है।
आरोपियों और उनकी भूमिका जल्दी पैसा कमाने का था लालच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे बेहद ऐशो-आराम की जिंदगी जीना चाहते थे और कम समय में जल्दी पैसा कमाने के लालच में उन्होंने अपराध का यह रास्ता चुना। पुलिस अब इनसे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *