जगराओं में कार-बाइक की टक्कर: मोटरसाइकिल में लगी आग; युवक घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल – Jagraon News

जगराओं में कार-बाइक की टक्कर:  मोटरसाइकिल में लगी आग; युवक घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल – Jagraon News




लुधियाना जिले के जगराओं-सिधवां बेट रोड पर वीरवार को एक सड़क हादसा हुआ। बीबीएससी स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक तुरंत आग की लपटों में घिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभाला और उसे इलाज के लिए सिधवां बेट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। युवक गंभीर रूप से हुआ घायल जहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान गांव बीरमी के निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिधवां बेट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए यातायात सुरक्षा के आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *