मोहाली में PRTC बस कर्मियों पर मारपीट का आरोप: टैक्सी ड्राइवर से गाली-गलौज, महिलाओं से भी अभद्रता की शिकायत – Mohali News

मोहाली में PRTC बस कर्मियों पर मारपीट का आरोप:  टैक्सी ड्राइवर से गाली-गलौज, महिलाओं से भी अभद्रता की शिकायत – Mohali News



चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर सोमवार को PRTC बस के ड्राइवर और कंडेक्टर पर एक टैक्सी ड्राइवर से मारपीट और उसमें सवार महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस कथित घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

.

मिली जानकारी के अनुसार, PRTC बस नंबर PB65 AD 1202 के ड्राइवर ने कथित तौर पर टैक्सी नंबर PB01B1424 के आगे बस लगाकर उसे रोक दिया। इसके बाद बस ड्राइवर और परिड्राइवर ने टैक्सी ड्राइवर के साथ कहासुनी शुरू कर दी, जो जल्द ही विवाद में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- मामले बढ़ने पर टैक्सी का शीशा तोड़ दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज की गई और मामला इतना बढ़ गया कि टैक्सी का शीशा तोड़ दिया गया। टैक्सी ड्राइवर के साथ हाथापाई करने के भी आरोप हैं। बताया जा रहा है कि टैक्सी में महिलाएं भी सवार थीं, जिनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायतें मिली हैं।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने की चर्चा है, जिसमें पूरे घटनाक्रम के रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखा गया।

फिलहाल, इस मामले में संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लोगों ने पंजाब सरकार, पुलिस और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *