बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने लगाया फंदा: घर खाली कराने और आग लगाने की दे रहे थे धमकी,पुलिस ने दर्ज किया केस – Ludhiana News

बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने लगाया फंदा:  घर खाली कराने और आग लगाने की दे रहे थे धमकी,पुलिस ने दर्ज किया केस – Ludhiana News




थाना जमालपुर के अंतर्गत आने वाले इलाके महावीर कॉलोनी (भामियां खुर्द) में से मामला सामने आया है। यहाँ दो सगे बेटों की प्रताड़ना, हरकतों और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गलत हरकतों के कारण पिता ने निकाला था घर से बाहर मृतक की पहचान 70 वर्षीय गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी किरन देवी ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि गुरदेव सिंह के पहली शादी से दो बेटे हैं लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह। ये दोनों पहले उन्हीं के मकान के ऊपर वाले पोर्शन (पहली मंजिल) में रहते थे। किरन देवी के मुताबिक दोनों बेटों की गलत हरकतों और बुरे कामों की वजह से तंग आकर उनके पिता गुरदेव सिंह ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। घर खाली कराने के लिए दी आग लगाने की धमकी, सदमे में उठाया कदम घर से निकाले जाने के बाद दोनों बेटे (लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह, जो वर्तमान में मकान नंबर 289, बाबा जीवन सिंह नगर, पट्टी, जिला तरनतारन के निवासी हैं) वापस आए। उन्होंने माता-पिता के घर आकर विवाद खड़ा किया और मकान खाली करवाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने घर को आग लगाने और जान से मारने की धमकियां दीं। बेटों द्वारा सरेआम दी जा रही इन धमकियों और मानसिक प्रताड़ना को बुजुर्ग पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया। इसी मानसिक तनाव और दुख के चलते गुरदेव सिंह ने 6 जून को अपने ही मकान की छत (गाडर/कड़ी) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिसिया कार्रवाई:भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने किरन देवी के बयानों के आधार पर आरोपी बेटों लवप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *