जालंधर में हिट एंड रन-कंटीली झाड़ियों में फेंका शव: परिवार का थाना मकसूंदा के बाहर धरना, 5 दिन पहले गैस एजेंसी की गाड़ी ने कुचला था – Jalandhar News
जालंधर के मकसूदां एरिया के लेदर काम्पलैक्स मोड़ के पास हुए हिट एंड रन केस में नया खुलासा हुआ है। एक्सीडेंट के बाद गैस एजेंसी की गाड़ी का ड्राइवर घायल को उठाकर ले गया लेकिन अस्पताल नहीं पहुंचाया। लगभग एक घंटा वो इसे गाड़ी में घुमाता रहा।
मौत होने के बाद वह शव को कंटीली झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। घर पर ताला लगा है और परिवार समेत गायब है। परिवार का कहना है कि पुलिस 5 दिन से कोई कार्रवाई नहीं कर रही। परिवार ने न तो अभी पोस्टमार्टम करवाया और न ही संस्कार के लिए मान रहा है।
परिवार का आरोप है कि एजेंसी मालिक धमका रहा है और 50 हजार से 1 लाख रुपए लेकर राजीनामे का प्रेशर बना रहा है। मृतक के बेटे ने बताया कि गैस एजेंसी मालिक का कहना है कि मैं पैसा देकर अपना बंदा छुड़वा लूंगा और उसे कुछ नहीं होने दूंगा आपने जो करना है कर लो।
बता दें कि 5 दिन पहले लैदर काम्पलेक्स मोड पर केनरा बैंक के पास गैस सिलेंडर की ढुलाई करने वाली गाड़ी ने बिहार के रहने वाले व्यक्ति सोहन लाल को कुचल दिया था। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। सोहन लाल जेके कास्टिंग में काम करता था और घटना के समय ड्यूटी पर जा रहा था। पर्स, पैसा और सोने का लॉकेट उतार ले गया ड्राइवर
सोहन लाल के बेटे विपुल ने बताा कि मंगलवार (2 जून) सुबह पापा काम पर जा रहे थे, तभी भारत गैस एजेंसी की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी वाले ने अस्पताल ले जाने के बहाने उन्हें गाड़ी में डाला, लेकिन रास्ते में उनके पर्स से पांच हजार रुपए और सोने का लाकर छीन लिया। इसके बाद उन्हें तड़पता हुआ झाडिय़ों में फैंक दिया। जब हम गैस एजेंसी के मालिक के पास गए, तो उसने उल्टा हमें धमकियां दीं कि जो करना है कर लो, मैं पैसे देकर अपने मुलाजिम को छुड़ा लूंगा। पांच दिन से मेरे पिता का शव सिविल अस्पताल में पड़ा है। जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।” लोग बोले-अस्पताल पहुंचाने की बजाय तपड़ता छोड़ा
धरने में शामिल पड़ोसियों को स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कोई साधारण हादसा नहीं बल्कि सीधा-सीधा मर्डर है। आरोपी ने दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की बजाय तड़पने के लिए छोड़ दिया। गैस एजेंसी का मालिक आरोपी ड्राइवर को छुपा कर बैठा है और पीडि़त परिवार पर पचास हजार रुपए लेकर समझौता करने का दबाव बना रहा है। पुलिस प्रशासन और राजनीतिक लोग अमीर मालिक को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर जल्द ही मालिक और ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा जालंधर वेस्ट सड़कों पर उतरेगा। थाना प्रभारी बोले-ड्राइवर परिवार के साथ भागा
थाना मकसूदां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह यह हादसा 2 जून को लेदर काम्पलैक्स के पास हुआ था। सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी की पहचान हो चुकी है। आरोपी चालक हादसे के बाद से अपने परिवार समेत घर पर ताला लगाकर फरार है। पुलिस की टीमें मोग और कपूरथला समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। गैस एजेंसी के मालिक से भी पूछताछ की गई है। पुलिस किसी भी तरह का समझौता नहीं करवा रही है। हमारी कोशिश है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हम परिवार से शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करने की अपील कर रहे हैं।
Source link

