लुधियाना में चार दुकानों में चोरी,VIDEO: सब्बल से उखाड़े शटर, 25 मिनट में की वारदात,दुकानदार बोला-मौके देखने तक नहीं आई पुलिस – Ludhiana News
लुधियाना में 33 फूटा रोड मुंडिया में दो बदमाशों ने 3 दुकानों को निशाना बनाया। 25 मिनट में लुटेरों ने 4 दुकानों में चोरी की। बदमाशों ने मेडिकल स्टोर, मुनियारी, बाइक पुवाइंट व एक अन्य दुकान में दाखिल होकर नकदी चुराई। लुटेरों ने तीन दुकानों में जहां चोरी की उस जगह से करीब 100 मीटर की दूरी राधा स्वामी रोड पर 4.30 पर एक दुकान को पहले टारगेट किया। फिर 4.40 पर आकर बाकी की तीन दुकानों को निशाना बनाया। इस केस में बड़ी बात यह है कि 3 से 4 दुकानों में चोरी होने के बावजूद चौकी मुंडिया कलां की पुलिस या थाना जमालपुर की पुलिस मौका तक देखने नहीं गई। चोरी की घटनाओं से लोग परेशान इलाके के दुकानदार चोरी की घटनाओं से परेशान है। उनका कहना है कि अक्सर इलाके में चोरी की घटनाएं होती है ओर पुलिस की पेट्रोलिंग ना होने के कारण ये चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। 25 मिनट में 4 दुकानों में की चोरों ने वारदात जानकारी देते हुए दुकानदार संजीव ने बताया कि 33 फूटा रोड मुंडिया में उनकी मुनियारी की दुकान है। उनके साथ ही मेडिकल स्टोर है और बाइक पुवाइंट है। बदमाशों ने पहले करीब 100 मीटर की दूरी पर राधा स्वामी रोड पर एक दुकान में चोरी की। फिर हमारी दुकानों को निशाना बनाया। दो चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। दोनों चोर 4.40 पर हमारी दुकानों के ताले तोड़ने आ गए। एक व्यक्ति रैकी कर रहा था तो दूसरा शटर का ताला सब्बल से तोड़ कर अंदर दाखिल होने की कोशिश में थे। इन चोरों ने कुल 25 मिनट में तीन दुकानों पर चोरी की। चोरों ने चेहरे पर्ने के साथ छिपाए हुए थे। सीसीटीवी चैक करने पर हुआ चोरी का खुलासा संजीव ने कहा कि मेरी दुकान से चोर करीब 8 से 9 हजार रुपए ले गए। किराना दुकान से 7 से 8 हजार ले गए। सैनी बाइक पुवाइंट से चोरों ने करीब 1 लाख से अधिक की नकदी चुराई है। सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलने आए तो उन्होंने ताले टूटे देखे। सीसीटीवी चैक किए तो घटना का पता चला। पुलिस चौकी मुंडियां कलां को सूचित कर दिया है लेकिन घटना होने के बावजूद अभी तक कोई पुलिस कर्मी मौका तक देखने नहीं आया। प्रशासन से अपील है कि दुकानदारों की सुरक्षा का यकीनी बनाए ताकि अपना व्यापार बिना किसी डर भय के कर सके।
Source link

