पंजाब सरकार की 4 हजार डॉक्टरों को बड़ी राहत: क्रेडिट ऑवर्स फीस की माफ; अब स्टेट ट्रेनिंग से ही होगा रजिस्ट्रेशन रिन्यू – Mohali News
पंजाब के चार हजार से अधिक सरकारी डॉक्टरों (PCMS कैडर) को सरकार ने बड़ी राहत दी है। पंजाब मेडिकल काउंसिल (PMC) ने राज्य में होने वाली सभी सरकारी ट्रेनिंग और वर्कशॉप के लिए ‘क्रेडिट ऑवर्स’ की फीस को पूरी तरह से माफ कर दिया है। अब डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने के लिए अलग से मोटी फीस देकर प्राइवेट सेमिनार या कोर्स करने की जरूरत नहीं होगी। PCMSA के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया को लागू करने के लिए विस्तृत SOP जल्द ही जारी की जाएगी, ताकि डॉक्टरों को क्रेडिट ऑवर्स क्लेम करने में कोई परेशानी न हो। अब इस फैसले को जानिए क्या हुआ मुफ्त मिलेंगे क्रेडिट ऑवर्स: स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित होने वाली सभी ‘स्टेट ट्रेनिंग और वर्कशॉप’ अब PMC क्रेडिट ऑवर्स के लिए एलिजिबल होंगी, वो भी बिल्कुल मुफ्त। रिन्यूअल हुआ आसान: PMC रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराने के लिए 5 साल में 50 क्रेडिट ऑवर्स की जरूरत होती है। अब डॉक्टर इस शर्त को सरकारी ट्रेनिंग के जरिए ही पूरा कर सकेंगे। मिलेगी सही पहचान: इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली ट्रेनिंग, वर्कशॉप और कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम को सही पहचान और मान्यता मिलेगी। डॉक्टरों का कहना है लबी मांग थी इस फैसले पर पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (PCMSA) ने खुशी जाहिर की है। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व, स्वास्थ्य मंत्री , प्रमुख सचिव स्वास्थ्य (PSHFW) और डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) का इस मामले को लगातार उठाने के लिए दिल से धन्यवाद किया है। इसके साथ ही PCMSA ने पंजाब मेडिकल काउंसिल के प्रति भी आभार जताया है कि उन्होंने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि यह लंबी मांग थी।
Source link

