पठानकोट में हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार: पुलिस को देख झाड़ियों में फेंका लिफाफा; पूछताछ में उगला मुख्य सप्लायर का नाम – Pathankot News

पठानकोट में हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार:  पुलिस को देख झाड़ियों में फेंका लिफाफा; पूछताछ में उगला मुख्य सप्लायर का नाम – Pathankot News




पठानकोट जिले के थाना तारागढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को 15 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बासु निवासी नौशहरा खुर्द के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के तुरंर बाद आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कथलौर के अन्य ड्रग सप्लायर का नाम उगला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर हेरोइन सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी सुमित ठाकुर को भी नामजद किया है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तारागढ़ थाने में तैनात एएसआई सुरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ रायपुर चंडीगढ़ इलाके के पास गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को आते देखा। पुलिस को सामने देख युवक घबरा गया और पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। भागते समय उसने अपने हाथ में पकड़ा एक पारदर्शी पॉलिथीन का पैकेट पास की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने दबोचा, तलाशी में मिली हेरोइन
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जब पुलिस ने झाड़ियों में फेंके गए पॉलिथीन पैकेट को बरामद कर उसकी जांच की, तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी बासु को गिरफ्तार कर लिया। जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो आरोपी ने कबूल किया कि बरामद की गई हेरोइन उसने गांव कथलौर के रहने वाले सुमित ठाकुर से खरीदी थी। पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29, 61 और 85 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी बासु को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जबकि फरार सप्लायर सुमित ठाकुर को पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *