लुधियाना में कारोबारी ने किया सुसाइड: कोठी में फंदे से लटका मिला शव, IPL से जुड़े लेनदेन का शक; सुसाइड नोट मिला – Ludhiana News

लुधियाना में कारोबारी ने किया सुसाइड:  कोठी में फंदे से लटका मिला शव, IPL से जुड़े लेनदेन का शक; सुसाइड नोट मिला – Ludhiana News




लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके के लक्ष्मीपुरी मोहल्ले के रहने वाले कन्फेक्शनरी कारोबारी खुशबीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मॉडल टाउन स्थित उनकी निर्माणाधीन कोठी से फंदा पर लटकता बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। थाना मॉडल टाउन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।खुशबीर सिंह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार ने उनके दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मॉडल टाउन स्थित निर्माणाधीन कोठी में काम कर रहे ठेकेदार और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि खुशबीर सिंह की कार कोठी के बाहर खड़ी थी, लेकिन वह दिखाई नहीं दे रहे थे। तलाश के दौरान उनका शव कोठी के अंदर मिला। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। अंग्रेजी में लिखा है सुसाइड नोट सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मौके से एक अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। इसके अलावा खुशबीर सिंह का मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में लुधियाना और हरियाणा के कुछ लोगों के नाम लिखे गए हैं। हालांकि नोट में क्या लिखा है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि खुशबीर सिंह बेहद खुशमिजाज स्वभाव के व्यक्ति थे और परिवार व कारोबार में सक्रिय रहते थे। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार मामला आईपीएल से जुड़े किसी आर्थिक लेनदेन से संबंधित हो सकता है। हालांकि कितनी राशि का लेनदेन था और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 2015 में हुई थी खुशबीर की शादी खुशबीर सिंह का विवाह 2015 में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटा है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 1 बजे सलेम टाबरी स्थित श्मशानघाट में किया गया। उधर, थाना मॉडल टाउन पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *