CM भगवंत मान के हक में आप का प्रदर्शन: लुधियाना में आज फिरोजपुर रोड पर चक्का जाम की तैयारी – Ludhiana News

CM भगवंत मान के हक में आप का प्रदर्शन:  लुधियाना में आज फिरोजपुर रोड पर चक्का जाम की तैयारी – Ludhiana News




पंजाब की राजनीति से इस वक्त मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल की गई एक कथित ‘फर्जी (फेक) वीडियो’ और विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री के पक्ष में और विरोधियों के इस ‘कूड़ प्रचार’ (झूठे प्रचार) के खिलाफ आज लुधियाना में एक विशाल रोस धरना (विरोध प्रदर्शन) होने जा रहा है। होटल पार्क प्लाजा के सामने जुटेगी भारी भीड़, 11:30 बजे से हल्लाबोल मिली जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के लुधियाना शहरी के जिला अध्यक्ष और जिला योजना कमेटी के चेयरमैन जितेंद्र सिंह खंगूड़ा की अगुवाई में यह विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन के लिए लुधियाना का सबसे व्यस्त इलाका चुना गया है। फिरोजपुर रोड पर स्थित होटल पार्क प्लाजा के ठीक सामने आज सुबह 11:30 बजे भारी तादाद में आप नेता और कार्यकर्ता जुटना शुरू होगे । प्रधान का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि को ख़राब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसे आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार ने पूरी तरह से ‘फेक और एडिटेड’ करार दिया है। फॉरेंसिक जांच का हवाला देते हुए सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि उनका कोई हमशक्ल या डीपफेक तकनीक का हिस्सा है। आप नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री मान द्वारा पंजाब हित में लिए जा रहे बड़े फैसलों से बौखलाए विरोधी दल एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत यह गंदा खेल खेल रहे हैं। इसी ‘कूड़ प्रचार’ का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज लुधियाना की सड़कों पर आम आदमी पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। ट्रैफिक जाम होने की आशंका, पुलिस अलर्ट चूंकि प्रदर्शन फिरोजपुर रोड जैसे मुख्य मार्ग पर पार्क प्लाजा होटल के सामने होना है, ऐसे में आज दोपहर इस रूट पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *