पठानकोट के जुगियाल में पुलिस का फ्लैग मार्च: असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, लोगों को सहयोग की अपील – Pathankot News

पठानकोट के जुगियाल में पुलिस का फ्लैग मार्च:  असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, लोगों को सहयोग की अपील – Pathankot News




पठानकोट पुलिस की ओर से जुगियाल क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च जिला पठानकोट में थानाध्यक्षों के तबादलों के बाद थाना शाहपुरकंडी पुलिस की ओर से निकाला गया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था।
थाना प्रभारी मोहित टाक ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के साथ जुगियाल के विभिन्न इलाकों में यह फ्लैग मार्च किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
लोग करें पुलिस का सहयोग
मेहित टाक ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना शाहपुरकंडी पुलिस जनता के सहयोग से क्षेत्र में अमन-शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *