कार की टक्कर से सड़क पर गिरा साइकिल सवार बुजुर्ग , जिससे मदद मांगी वो मोबाइल लेकर भाग गया – Jalandhar News

कार की टक्कर से सड़क पर गिरा साइकिल सवार बुजुर्ग , जिससे मदद मांगी वो मोबाइल लेकर भाग गया – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर 120 फुटी रोड पर आर्य स्कूल मंगल मंडी के पास बबरीक चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और कनपटी पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल बुजुर्ग की पहचान टैगोर नगर निवासी बोध राज के रूप में हुई है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। खून से लथपथ बुजुर्ग सड़क पर तड़पते रहे, पर दर्जनों वाहन चालकों में से कोई भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए तैयार नहीं हुआ। उधर, एक तरफ जहां कुछ राहगीरों ने बुजुर्ग को सड़क से उठाकर छाया में बिठाया और पानी पिलाया, वहीं भीड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक बुजुर्ग का जमीन पर गिरा मोबाइल फोन चोरी कर रफूचक्कर हो गया। बुजुर्ग के पास मौजूद अन्य दस्तावेजों से मिले नंबर के जरिए उनके बेटे को सूचित किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद करीब 45 मिनट तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग जैसे ही टैगोर नगर जाने के लिए अपनी साइकिल से 120 फुटी रोड पर चढ़े, तभी नहर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से उड़ा दिया। घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा न होने के कारण फिलहाल पुलिस को कार के नंबर या आरोपी चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *