चंडीगढ़ में चोरी करने के 2 आरोपी अरेस्ट: घर से चुराए सोने-चांदी के गहनों की रिकवरी; एक आरोपी पर पहले भी दर्ज केस – Chandigarh News

चंडीगढ़ में चोरी करने के 2 आरोपी अरेस्ट:  घर से चुराए सोने-चांदी के गहनों की रिकवरी; एक आरोपी पर पहले भी दर्ज केस – Chandigarh News




चंडीगढ़ पुलिस ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में चोरी गए सामान की रिकवरी कर ली गई है। यह मामला सारंगपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को नंदिनी निवासी धनास ने शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ बिहार गई हुई थीं। 22 मई 2026 को उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने-चांदी के गहने गायब थे। शिकायत के अनुसार चोर 14 तोला चांदी की पाजेब, सोने की बालियां और सोने की नथ चोरी कर ले गए थे। इसके बाद सारंगपुर थाना पुलिस ने 2 जून 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जानिए कैसे पकड़ा आरोपी सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय गौरव उर्फ बिल्ला निवासी स्मॉल फ्लैट्स धनास और 19 वर्षीय धर्म कुमार निवासी ईडब्ल्यूएस कॉलोनी धनास के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी चोरी से पहले घरों की रेकी करते थे और ऐसे मकानों को निशाना बनाते थे, जहां लोग बाहर गए हुए हों। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए हैं। एक आरोपी पर पहले भी दर्ज केस पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गौरव उर्फ बिल्ला के खिलाफ पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है, जिसमें उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। वह नौवीं पास है और धनास में मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था। दूसरे आरोपी धर्म कुमार के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है। वह आठवीं पास है और मोहाली फेज-6 स्थित एक निजी कंपनी में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *