पंजाब महिला आयोग ने लुधियाना कमिश्नर को किया तलब: 9 लड़कियां गायब होने का मामला, आयोग ने लिया सुओ-मोटो; 8 जून तक मांगी रिपोर्ट – Ludhiana News
पंजाब के लुधियाना से एक के बाद एक कुल 9 लड़कियों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में पंजाब महिला आयोग ने लुधियाना पुलिस कमिश्नर को तलब कर दिया है। महिला आयोग को 8 जून तक रिपोर्ट देने को कहा है। पंजाब महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की तुरंत किसी सीनियर रैंक के अधिकारी से निष्पक्ष जांच करवाने को कहा है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्शन राज लाली गिल ने पुलिस कमिश्नर को लिखा है कि यह मामला बेहद गंभीर है इसलिए इसे गंभीरता से लें। पंजाब राज महिला आयोग की चेयरपर्सन के संज्ञान में लुधियाना में 9 लड़कियों के अचानक गायब होने का मामला आया, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। आयोग ने “पंजाब राज महिला आयोग एक्ट, 2001” की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस पर सुओ-मोटो नोटिस जारी कर दिया है। पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा हमारी मुख्य प्रतिबद्धता: आयोग महिला आयोग ने अपने आदेश में सख्त लहजे में कहा है कि आयोग पंजाब के भीतर महिलाओं के अधिकारों, मान-सम्मान और उनकी मुकम्मल सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इस तरह एक साथ 9 लड़कियों का गायब होना कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है, जिसकी गहराई से जांच होना बेहद जरूरी है।
Source link

