संगरूर की अग्रवाल धर्मशाला को 25 लाख की ग्रांट: नए शेड के निर्माण को राशि जारी; MLA बोलीं-सरकार ने सभी गारंटियां की पूरी – Sangrur News

संगरूर की अग्रवाल धर्मशाला को 25 लाख की ग्रांट:  नए शेड के निर्माण को राशि जारी; MLA बोलीं-सरकार ने सभी गारंटियां की पूरी – Sangrur News




संगरूर की अग्रवाल धर्मशाला में MLA नरिंदर कौर ने नए शेड के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की ग्रांट जारी की। उन्होंने इस अवसर पर शेड का औपचारिक उद्घाटन भी किया। MLA ने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी और आवश्यकता पड़ने पर भी सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर MLA नरिंदर कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दी गई सभी गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह प्रदान करेगी और किसानों के खेतों को खेती के लिए नहरों से पानी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया, जिन्होंने विधायकों को एक साल के लिए 10 करोड़ रुपये का फंड जारी करने का अधिकार दिया है। इसी फंड से आज अग्रवाल धर्मशाला में बनने वाले नए शेड के लिए 25 लाख रुपये दिए गए हैं। सभा ने विधायक को किया सम्मानित अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बद्री जिंदल ने MLA नरिंदर कौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि MLA ने उनके अनुरोध को सम्मान दिया है। इस अवसर पर सभा ने MLA का सम्मान भी किया। जिंदल ने यह भी बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद से वह इस बात पर पूरा ध्यान रख रहे हैं कि सभा को प्राप्त होने वाले धन का एक-एक रुपया सही जगह खर्च हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *