राजा वड़िंग बोले-जाखड़-बिट्टू जल्दी EX हो गए: भाजपा की लाइबिलिटी बने दोनों लीडर, इन्हें कोई रखने को नहीं तैयार – Ludhiana News
कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर समेत बागी नेताओं की घर वापसी कराने के लिए पार्टी में सुगबुगाहट चल रही है। वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भाजपा के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर कटाक्ष कर रहे हैं। भाजपा रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब की पॉलिटिक्स में उतारने का फैसला कर चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं ने भी अब बिट्टू पर निशाना साधना शुरू कर दिया। राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ व रवनीत सिंह बिट्टू को फेल नेता बताया। राजा वडिंग ने कहा कि जब ये काम नहीं कर पाए तो भाजपा ने इन्हें जल्दी EX कर दिया। वड़िंग का कहना है कि सुनील जाखड़ व बिट्टू अब भाजपा के लिए लाइबिलिटीज बन गए हैं। कांग्रेस में उनकी वापस पर राजा वड़िंग ने कहा कि देश की पॉलिटिक्स में कुछ भी संभव है। लेकिन राहुल गांधी 25-30 सालों में सभी लोगों के मन व दिमाग पढ़ चुके हैं। अब कौन और कैसे पार्टी में वापस आना चाहते हैं वो सब जानते हैं। भाजपा में परफार्म नहीं कर पाए जाखड़-बिट्टू राजा वड़िंग का कहना है कि सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को राज्यसभा में न भेजना भाजपा का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि दोनों नॉन परफॉर्मर हैं इसलिए पार्टी ने दाेनों को उनके पदों से हटाने का फैसला लिया। वडिंग का कहना है कि जाखड़ न कांग्रेस में दफ्तर से बाहर निकले और न ही भाजपा में। वो सिर्फ कमरे में बैठकर बयान देने वाले नेता हैं। इसीलिए भाजपा ने उन्हें प्रधान पद से हटा दिया। इसी तरह रवनीत सिंह बिट्टू भी हैं। वो भी सिर्फ बयानबाजी करते हैं। केंद्र में मंत्री रहते हुए ठोस प्रदर्शन नहीं कर पाए तो पार्टी ने उन्हें मंत्री पद से हटाने की तैयारी कर दी। केंद्रीय मंत्री रहते हुए लड़ते विधायक का चुनाव राजा वड़िंग ने कहा कि भाजजा रवनीत सिंह बिट्टू से अब पीछा छुड़ाना चाहती है इसलिए उन्हें राज्यसभा में नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि बिट्टू अगर विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी लड़ सकते थे। पहले भी कई केंद्रीय मंत्री एमएलए का चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू आ जाएं जहां से भी चुनाव लड़ना है लड़ें। आनंदपुर साहिब के लोग तो उन्हें पहले ही नकार चुके हैं इसीलिए यहां की सीट छोड़कर लुधियाना गए। लुधियाना में भी लोग उन्हें हरा चुके हैं। कैप्टन-हुड्डा दोस्त हैं, क्या बात हुई नहीं पता रजा वड़िंग ने कैप्टन की घर वापसी को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और वो चीफ मिनिस्टर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह और वो अच्छे दोस्त हैं। दोनों मुख्यमंत्री रहे तो दोनों की आपस में नजदीकियां हैं। कैप्टन साहब के साथ उनकी क्या बात हुई इस बारे में उन्हें नहीं पता।
Source link

