मोगा सेवा केंद्र कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर: स्थायीकरण और वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन, ठेका प्रथा को समाप्त करने की मांग – Moga News
मोगा के जिला प्रशासनिक परिसर में स्थित सेवा केंद्र के कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सेवा केंद्र कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने पंजाब सरकार और संबंधित कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के नेता दविंदर बांसल ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि कई कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से सेवा केंद्रों में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें अभी तक स्थायी नहीं किया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को तुरंत स्थायी करने की मांग की। समान काम पर समान वेतन की मांग कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में ‘समान काम, समान वेतन’ का नियम लागू करना और सेवा केंद्र कर्मचारियों को कम से कम 40 हजार रुपये प्रति माह वेतन देना शामिल है। नेताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है। मांगे पूरी न होने पर लंबी हड़ताड़ की चेतावनी उन्होंने सेवा केंद्रों में चल रही ठेकेदारी प्रणाली को समाप्त कर कर्मचारियों को सरकारी व्यवस्था के तहत लाने और उनके वेतन में वृद्धि करने की भी मांग की। एसोसिएशन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह हड़ताल और संघर्ष जारी रहेगा।
Source link

