पंजाबी रैपर बोले- मूसेवाला को मरवाने में औजला का हाथ: नए गीत में सुल्तान ने कहा- कातिलों को पैसा चढ़ाया, फिर श्रद्धांजलि का गीत गया – Jalandhar News
प्रेम ढिल्लों ने यह नया गीत रिलीज किया है।
जालंधर के रैपर सुल्तान ने वीडियो जारी कर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मरवाने के पीछे सिंगर करन औजला का हाथ बताया। सुल्तान ने कहा कि औजला के घर गोलियां चली थीं। उसे लगता था कि उसके घर सिद्धू ने गोलियां चलवाई हैं। सिद्धू को मरवाने के लिए मुझे पता लगा है कि
.
उन्होंने कहा कि पहले उसे मरवाने के लिए आदमी ढूंढता था। अब उसे श्रद्धांजली दे रहे हैं। सिद्धू के मरने के उसकी टीम तोड़ दी। ये बात भी सच है कि मैं भांग पीता हूं लेकिन झूठ नहीं बोलता है। जो है मैं लोगों के सामने बोलता हूं। लोगों को भी पता चलना चाहिए कि कलाकार क्या करते हैं।
रैपर सुल्तान और अमृतसर के सिंगर प्रेम ढिल्लों अपने 19 जून को रिलीज नए गीतों को लेकर भी आपस में भिड़े हैं। रैपर सुल्तान ने 19 मई को रिलीज गीत में प्रेम ढिल्ल्लों पर कहा कि तुमसे अच्छे सुर में तो गधा गा लेता है। इसी तरह 19 जून को ही रिलीज अपने रैप में प्रेम ढिल्लों ने कहा कि दुश्मनी भी निकाल लेना, लेकिन पहले पैदा तो हो जाओ।
सुल्तान ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर प्रेम ढिल्लों को बुरा भला कहा।
सिद्धू मूसेवाला के नाम पर सिंपैथी कार्ड खेलने का आरोप
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का जिक्र करते हुए सुल्तान ने इंडस्ट्री के कई कलाकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके और सिद्धू के बीच अतीत में मतभेद थे, लेकिन उन्होंने सिद्धू की मौत के बाद कभी उनके नाम पर फायदा उठाने की कोशिश नहीं की।
सुल्तान ने प्रेम ढिल्लों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा- ये सब लोग ट्रिब्यूट और पोस्ट डालकर लोगों की सिंपैथी (सहानुभूति) बटोर रहे हैं। प्रेम खुद को सिद्धू का ‘चंडिया’ (चेला/तैयार किया हुआ) कहता है, जबकि हकीकत में वह उसका सबसे बड़ा वैरी (दुश्मन) था। ये सब सिर्फ अपने गाने चलाने के लिए झूठी कहानियां बना रहे हैं।
जानें अपने वीडियो में रैपर सुल्तान ने क्या कहा…
- प्रेम ढिल्लों से लाइव तक तो गाया नहीं जाता: रैपर सुल्तान ने कहा कि सबसे पहले तो मेरा कोई इरादा नहीं था कि मैं प्रेम ढिल्लों के बारे में ऐसा कोई गाना निकालूं। प्रेम के बारे में तो बात करनी भी अपनी बेइज्जती करानी है। इसलिए, मैं उसे पसंद नहीं करता। पंजाब में ही कुछ लोग इसे सुनते हैं। पंजाब से बाहर तो कोई इसे सुनता नहीं है। पंजाब में तो लोग किसी भी बेसुरे को सुन के खुश हो जाते हैं। न तो इससे कोई लाइव गाया जाता है, न स्टेज पर गाया जाता है। शेर की एक लाइन बोलकर चीखता रहता है। हैरान हूं कि लोग कैसे इसको सुन लेते हैं।
- दारू पीकर मुझे धमकाया गया: रैपर ने कहा- प्रेम ढिल्लों के करीबी सिंगर अर्श बल ने एक दिन मुझे शरारत के लिए फोन लगाया। इन्होंने दारू पी होगी, नशे में होंगे, सो मुझे फोन आया कि फलाने कंपनी से हैं हम, आपके साथ कुछ काम की बात करनी है। मुझे शक हुआ कि कोई हेराफेरी है। ऐसे मुझे कोई मैसेज नहीं करता है। सो अर्श बल फोन पे बोल रहा था, बदमाश बन रहा था कि मैंने 118 कांड किए हैं। मैं तेरा ऐसे कर दूंगा या वैसे कर दूंगा। मैंने कहा परे चल यार, तेरे जैसे 50 बदमाश मेरे पास हैं। सो मैंने इनका फोन कटा।
- मैंने सिद्धू की मौत के बाद उसका टॉपिक नहीं छेड़ा: सुल्तान ने वीडियो में कहा- इन्होंने बार-बार मौका दिया कि मैं इनकी एल्बम वाले दिन अपना गाना निकालूं। पर स्वाद आ गया ब्रो। इसकी एल्बम मिट्टी कर दी। मैंने सिद्धू मूसेवाला की मौत के 4-5 साल से उसके बारे में कोई बात नहीं की। इन सबने कभी उसके बारे में उसको ट्रिब्यूट डाल के, कभी उसके बारे में पोस्ट डाल के सिंपैथी ली। हमारी सिद्धू के साथ नहीं बनती थी तो कभी उसका टॉपिक नहीं छेड़ा।


॰॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
पंजाबी सिंगर G Khan लाइव शो में फैंस पर भड़के:बीच प्रोग्राम लगाई फटकार, बोले- मोबाइल नहीं हूं, खुद आकर गा लो

रोपड़ में आयोजित पंजाबी सिंगर जी खान के कार्यक्रम में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान जी खान ने अचानक गाना बीच में ही रोक दिया और फैंस पर नाराजगी जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर…

