लुधियाना के सीरियल रेपिस्ट की कहानी: बड़ी उम्र की महिलाएं-बच्चे टारगेट, 22 की उम्र में पहला केस, परिवार भी बेदखल कर चुका था – Ludhiana News

लुधियाना के सीरियल रेपिस्ट की कहानी:  बड़ी उम्र की महिलाएं-बच्चे टारगेट, 22 की उम्र में पहला केस, परिवार भी बेदखल कर चुका था – Ludhiana News


पुलिस आरोपी मनी कुमार को 7 जून को गिरफ्तार किया था। उसके पकड़ने के लिए पुलिस को 200 लोगों से पूछताछ करनी पड़ी थी।

लुधियाना में 14 साल के दिव्यांग बच्चे के साथ अन-नेचुरल सैक्स के हत्या करने वाला सीरियल रेपिस्ट निकला। वह उम्र में अपने से बड़ी महिलाओं को या फिर बच्चों के साथ सेक्स करने की कोशिश करता था। उनके पीछी घूमता रहता था।

.

उसने 22 साल की उम्र में पहला अपराध किया था, 59 साल की महिला के साथ रेप किया, जिसके बाद उसे 6 साल जेल में रहना पड़ा, लेकिन वह अपनी हरकतों को नहीं भूला। जिस बच्चे की उसने हाल ही में हत्या की, उसके साथ उसने पहले कुकर्म किया, इसके बाद तालाब में डुबो दिया। इसके लिए वह करीब 3 महीने से घूम रहा था।

खन्ना के एसपी पवनजीत सिंह ने कहा कि आरोपी बेहद शातिर है। उसकी इन हरकतों को देखकर उसके परिवार ने भी उसे बेदखल कर दिया था और अब वो बाहर ही घूमता रहता था।

कौन है आरोपी मनी कुमार, कैसे सीरियल रेपिस्ट बना, पहला मामला कैसे दर्ज हुआ था, परिवार ने उसे घर से क्यों निकाल दिया, उसके अपराध करने का पैटर्न कैसा था….जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी सेक्स एडिक्ट है।

सीरियल रेपिस्ट की कहानी विस्तार से पढ़िए…

  • दोराहा का रहने वाला आरोपी: मनी कुमार की उम्र 30 साल के करीब है और वह दोराहा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह जैसे बड़ा होने लगा तो उसकी हरकतें बेहूदी होने लगी। परिवार उसे रोकता था, लेकिन वह बच्चों और बड़ी उम्र की महिलाओं के पीछे घूमता रहता था। परिवार के पास शिकायतें आती थी तो वो उसे खुद पीट देते और कुछ दिन घर से बाहर निकलने नहीं देते।
  • 2018 में पहला अपराध, मकान मालकिन के कमरे में घुसा: दोराहा में मनी कुमार अपने परिवार के साथ जिस घर में किराए पर रहता था, उसकी मालकिन को देखता रहता था। मालकिन सामान्यत: खन्ना में रहती थी, लेकिन कभी कभी दोराहा आकर रहती थी। मालकिन 5 जुलाई 2018 को किराया लेने आई तो रात को नीचे के कमरे में रूक गई। मनी अपने परिवार के साथ घर की पहली मंजिल पर रहता था। रात के समय महिला को अकेला देखकर वो कमरे में घुस गया।
  • महिला के साथ जबरदस्ती की: मनी कुमार कई समय से इस ताक में था, तो उसे जैसे ही मौका मिला तो उसने कमरे में घुसकर महिला का गला दबा दिया और महिला को धमकी दी कि अगर उसने हल्ला किया तो उसे जान से मार देगा। तब इसकी उम्र करीब 22 साल थी। मनी ने महिला के कपड़े फाड़े और उसके साथ जबरदस्ती की। जाते हुए महिला का मोबाइल लेकर चला गया।
  • मनी के खिलाफ थाना दोराहा में दी शिकायत: मनी के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दी और पुलिस ने कुछ ही दिन में उसे गिरफ्तार कर दिया। एसपी पवनजीत के मुताबिक, मनी को उस केस में सजा हुई और वह 2024 में 6 साल बाद जेल से रिहा हुआ।
  • परिवार ने किया बेदखल: जेल से आने के बाद भी मनी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उससे तंग आकर परिवार ने उसे बेदखलकर करके घर से निकाल दिया। करीब डेढ़ दो साल से वो नहर के किनारे ही अलग-अलग जगहों पर रहता था।
  • लंगर खाते-खाते बच्चे को झांसे में लिया: मनी ने 6 मई 2026 को जिस बच्चे के साथ अन-नेचुरल सैक्स करके हत्या की, उसके साथ वो करीब तीन महीने से घूम रहा था। दोनों गुरुद्वारा साहिब में लंगर खाने जाते थे और उसी दौरान उसने बच्चे को झांसे में ले लिया। बच्चा दिव्यांग था तो वो उसे लाने व छोड़ने में मदद करता था।
  • बच्चे से सैक्स करने की फिराक में था: आरोपी 3 महीने से बच्चे के साथ सैक्स करने की फिराक में था। पुलिस को शक है कि उसने पहले भी बच्चे के साथ ऐसी गलत हरकत की हो। जिस दिन उसने बच्चे की हत्या की उस दिन भी उसने बच्चे के साथ गलत हरकत की। बच्चे ने कहा कि वो अपने भाई को बताएगा। इसी डर के मारे उसने बच्चे की हत्या करके उसका शव तालाब में डूबो दिया और वहां से फरार हो गया।
आरोपी ने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया था। इसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी।

आरोपी ने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया था। इसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी थी।

एक महीने पुलिस को घुमाता रहा मनी

पुलिस के अनुसार, मनी बेहद शातिर भी है। उसने बच्चे की हत्या ऐसी जगह पर की, जहां आसपास न तो कोई था और न ही वहां कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे थे। बच्चे की हत्या करने के बाद वो दोराहा से भाग गया और अपना हुलिया बदलकर संगरूर के भवानीगढ़ चला गया। वहां जाकर वो एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा। पुलिस अंधे कत्ल को सुलझाने के लिए आसपास घूमती रही।

200 लोगों से पूछताछ के बाद पकड़ा

थाना दारोहा के एसएचओ आकाश दत्त ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर को ट्रेस करना बेहद मुश्किल भरा रहा। उनका कहना है कि पहले तो सिर्फ मर्डर की बात थी, लेकिन जब बच्चे का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि उसके साथ कुकर्म भी हुआ है।

उन्होंने बताया कि आरोपी का पता करने के लिए 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की। इसी बीच वहां से दूर में एक युवक सीसीटीवी में डिटेक्ट हुआ। एक फोन कॉल की वजह से आरोपी का पता चला। उन्होंने बताया कि आरोपी ने किसी से फोन लेकर एक लड़के को फोन किया। पूछताछ में एक लड़के ने जानकारी दी। लड़के से पूछताछ की और उस फोन नंबर के जरिए आरोपी तक पहुंचे।

***************

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में बच्चे से कुकर्म, तालाब में डुबोकर हत्या: सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार

लुधियाना की खन्ना पुलिस ने 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद तालाब में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *