लुधियाना में अदा की जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज: जामा मस्जिद में शाही इमाम समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – Ludhiana News
देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में लुधियाना के फील्ड गंज चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी विशेष रौनक देखने को मिलेगी। आज सुबह 9 बजे जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की जाएगी। इस मौके पर शहर भर से बड़ी संख्या में लोग अल्लाह की बारगाह में सजदा करने पहुंचेंगे। शाही इमाम सहित कई हस्तियां होंगी शामिल इस पावन अवसर पर पंजाब के शाही इमाम विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनके साथ विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी नमाज में शिरकत करेंगे। सभी गणमान्य लोग समुदाय को ईद की मुबारकबाद देंगे और आपसी भाईचारे का संदेश साझा करेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम ईद की नमाज को देखते हुए मस्जिद कमेटी और प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ईद-उल-अजहा का यह पर्व त्याग, बलिदान और भाईचारे का प्रतीक है। नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं देंगे। साथ ही देश-प्रदेश की तरक्की, अमन और शांति के लिए दुआ करेंगे।
Source link

