संगरूर पुलिस ने बाइक चोर गैंग पकड़ा: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद – Sangrur News

संगरूर पुलिस ने बाइक चोर गैंग पकड़ा:  तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी की तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद – Sangrur News




संगरूर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में पता लगा रही है। सब डिवीजन संगरूर के डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि एसएसपी संगरूर डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत, संगरूर के पुलिस स्टेशन सिटी-1 के चीफ ऑफिसर इंस्पेक्टर सुखदीप सिंह को गोपनीय सूचना मिली थी। अलग अलग छापेमारी कर ​तीनों को पकड़ा सूचना के अनुसार, ग्रेवाल कॉलोनी, संगरूर निवासी मनीस कुमार उर्फ ​​मिंट, अरसदीप सिंह उर्फ ​​निक्का, सोनू और युवराज निगम उर्फ ​​यवी मोटरसाइकिल चोरी में शामिल थे। पुलिस ने कई टीमें गठित की गईं। टीमों ने छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन स्प्लेंडर बाइक बरामद पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से स्प्लेंडर ब्रांड की तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *