मोगा में नशा विरोधी अभियान, 78 मुकदमे, 101 गिरफ्तार: हेरोइन, अफीम, अवैध शराब बरामद; 6 CASO ऑपरेशन चलाए गए – Moga News

मोगा में नशा विरोधी अभियान, 78 मुकदमे, 101 गिरफ्तार:  हेरोइन, अफीम, अवैध शराब बरामद; 6 CASO ऑपरेशन चलाए गए – Moga News



मोगा पुलिस ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ और ‘पिंडां दे पहरेदार’ अभियानों के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 23 मई से 5 जून, 2026 तक चलाए गए इस अभियान में कुल 78 मुकदमे दर्ज किए गए और 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

.

एसएसपी सरताज सिंह चहल ने लोगों से नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए पंचायतों, खेल क्लबों और सम्मानित व्यक्तियों के साथ बैठकें और संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नशा विरोधी अभियान में 57 मुकदमे

एसएसपी मोगा सरताज सिंह चहल ने बताया कि इस अवधि में 1.650 ग्राम हेरोइन, 1.500 किलोग्राम अफीम, 627 नशीली गोलियां और 41,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। नशा विरोधी अभियान में 57 मुकदमे दर्ज कर 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 6 CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाए गए। ‘ड्रग हॉट स्पॉट’ क्षेत्रों की तलाशी के दौरान 14 मुकदमे दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

राब तस्करी पर कसा शिकंजा

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से 393 लीटर ठेका शराब, 7.5 लीटर अवैध शराब, 330 लीटर लाहन और एक चालू भट्ठी जब्त की। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 1 मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले।

इसके अतिरिक्त, पुलिस ने इस अवधि में 4 घोषित अपराधियों (पीओ.) को भी गिरफ्तार किया। चोरी की वारदातों में शामिल 3 व्यक्तियों को भी पकड़ा गया, जिनसे एक स्विफ्ट कार की बैटरी, दो मोटरसाइकिल और 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

गांवों में जागरुकता अभियान

इस अवधि के दौरान विभिन्न गजटेड अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गांवों और शहरों में आम जनता के साथ 105 सेमिनार और बैठकें आयोजित कीं, जिनमें युवाओं को नशे के खतरों के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस ने आम जनता को नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों की सूचना देने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके। अभियान की मुख्य उपलब्धियां (23 मई – 5 जून, 2026)

श्रेणी / अपराध का प्रकार दर्ज मुकदमे गिरफ्तार आरोपी बरामदगी / कार्रवाई
नशा विरोधी अभियान 57 69 1.650 ग्राम हेरोइन, 1.500 किलोग्राम अफीम, 627 नशीली गोलियां और ₹41,400 ड्रग मनी
कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) 14 16 ‘ड्रग हॉट स्पॉट’ क्षेत्रों में 06 बार सर्च ऑपरेशन चलाया गया
अवैध शराब तस्करी 06 06 393 लीटर ठेका शराब, 7.5 लीटर अवैध शराब, 330 लीटर लाहन और 1 चालू भट्ठी
आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार) 01 03 1 पिस्तौल, 1 मैगजीन और 2 जिंदा कारतूस
घोषित अपराधी (P.O.) 04 लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी
चोरी की वारदातें 03 1 स्विफ्ट कार की बैटरी, 2 मोटरसाइकिल और ₹4,000 नकद
कुल योग 78 101 बड़ी मात्रा में नशा, हथियार और वाहन जब्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *