अबोहर में आंधी-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान: खेतों में लगे सोलर पैनल टूटने आठ लाख तक का नुकसान, कई ने लोन लेकर लगवाया था – Abohar News

अबोहर में आंधी-ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान:  खेतों में लगे सोलर पैनल टूटने आठ लाख तक का नुकसान, कई ने लोन लेकर लगवाया था – Abohar News




पंजाब के अबोहर क्षेत्र में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सीतो गुन्नो, मेहराना और आसपास के गांवों में फसलों, सोलर पैनलों, मकानों और पेड़ों को व्यापक क्षति हुई है। इस प्राकृतिक आपदा से कई किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, खासकर वे जिन्होंने खेती और सिंचाई के लिए कर्ज लेकर सोलर सिस्टम लगाए थे। गांव मेहराना निवासी अरविंद कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि सीतो गुन्नो क्षेत्र में उनकी खेती के लिए लगाई गई सोलर प्लेटें आंधी और ओलावृष्टि में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्हें लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सोलर लाइटों के गिरने से किसानों को सात आठ लाख का नुकसान सबसे अधिक प्रभावित किसानों में राम कुमार भी शामिल हैं, जो अपनी जमीन न होने के कारण ठेके पर खेती करते हैं। उन्होंने बैंक से ऋण लेकर खेतों में सोलर प्लेटें स्थापित की थीं, लेकिन तूफान में उनका पूरा सिस्टम तबाह हो गया। राम कुमार के अनुसार, उन्हें करीब सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट में है। तूफान का असर केवल खेतों तक सीमित नहीं रहा। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए और मकानों को भी क्षति पहुंची। गांव में बजरंग मंडोरा के मकान की दीवार गिर गई। ग्रामीण रास्तों पर पेड़ गिरने से आवाजाही भी प्रभावित हुई। किसानों की मुआवजे की मांग पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से विशेष गिरदावरी (नुकसान का आकलन) करवाने और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर आर्थिक सहायता नहीं मिली, तो कर्ज के बोझ तले दबे परिवारों के लिए खेती जारी रखना मुश्किल हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *