मोगा में पानी पीने रुका युवक: चाबी लगी छोड़ गया बाइक; मौके का फायदा उठाकर दो बदमाश मोटरसाइकिल लेकर फरार – Moga News

मोगा में पानी पीने रुका युवक:  चाबी लगी छोड़ गया बाइक; मौके का फायदा उठाकर दो बदमाश मोटरसाइकिल लेकर फरार – Moga News




मोगा जिले में सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुके एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। दो अज्ञात बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। थाना महिणा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छुपिंदर सिंह ने बताया कि वह गांव डाला का निवासी है और वर्तमान में चूहड़चक्क में रहता है। 19 जून की सुबह वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव महिंमेवाला के पास उसने अपनी मोटरसाइकिल रोकी। इस दौरान उसने बाइक की चाबी वाहन में ही लगी छोड़ दी और पास की मोटर से पानी पीने चला गया। इसी दौरान दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। उन्होंने मौका पाकर छुपिंदर सिंह की मोटरसाइकिल स्टार्ट की और उसे लेकर फरार हो गए। जब तक पीड़ित को चोरी का पता चला, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। पुलिस जांच में जुटी मामले की जांच कर रहे थाना महिणा के अधिकारी गुरभेज सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य आरोपियों की पहचान करना है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह एक सुनियोजित चोरी की वारदात प्रतीत होती है। अधिकारियों को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का जल्द ही पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *