सिविल अस्पताल में बुजुर्ग की जेब से 18 हजार चोरी: अबोहर में लाइन में खड़े थे दंपती, लोगों ने पीछा कर आरोपी को दबोचा – Abohar News

सिविल अस्पताल में बुजुर्ग की जेब से 18 हजार चोरी:  अबोहर में लाइन में खड़े थे दंपती, लोगों ने पीछा कर आरोपी को दबोचा – Abohar News



अबोहर के सिविल अस्पताल में रविवार सुबह एक बुजुर्ग की जेब से 18 हजार रुपए चोरी हो गए। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

.

जानकारी के अनुसार, गांव बकैनवाला निवासी भगवान दास अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने अस्पताल आए थे। वे पर्ची कटवाने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी एक युवक ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया और वहां से भागने लगा। भगवान दास को चोरी का पता चलते ही उन्होंने शोर मचाया।

लोगों ने पकड़ा

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी हुए 18 हजार रुपए बरामद हुए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई।

यह एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में चोरी की दूसरी बड़ी वारदात है। इस घटना से मरीजों और उनके परिजनों में अस्पताल के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *