बठिंडा-मानसा में बारिश-आंधी का रेड अलर्ट: ओले गिरने की चेतावनी; मोहाली-जालंधर में बूंदाबांदी हुई, पठानकोट में धूल भरी आंधी चली – Chandigarh News


पठानकोट में तेज धूल भरी आंधी चली।

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (28 मई को) मौसम बदल गया। सुबह के वक्त मोहाली और जालंधर में बूंदाबांदी हुई। पठानकोट में तेज धूल भरी आंधी चली। वहीं अब रात 10:33 बजे तक मानसा और बठिंडा में बारिश-आंधी का रेड अलर्ट जारी कि गया है।

.

यहां पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही ओला भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 29 और 30 मई को चंडीगढ़ और पंजाब में 51% से 75% हिस्सों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए…

नौतपा में हीटवेव:ये 10 संकेत दिखें यानी आपको लू लग गई है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, बचाव के लिए करें ये 14 काम

नौतपा में भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करके लू के रिस्क से काफी हद तक बचा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

गर्मी का असर…

  • बिजली की डिमांड 12178 मेगावाट: पंजाब में बुधवार को बिजली की डिमांड 12178 मेगावाट रही। इस दौरान राज्य ने सेंट्रल ग्रिड से 6586 मेगावाट बिजली ली, जबकि राज्य में कुल उत्पादन 5565 मेगावाट रहा।
  • जरूरी न हो तो घर से न निकलें: सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जब धूप और लू सबसे खतरनाक स्तर पर होती है, तब बहुत जरूरी न होने पर बाहर न निकलें। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक संवेदनशील बताते हुए उन्हें विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है। खुले में काम करने वाले मजदूरों के लिए पीने के साफ पानी और छायादार आरामगाह की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लू के दौरान चाय, कॉफी, शराब और अत्यधिक चीनी वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी को और बढ़ा देते हैं।

आज से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ भागों, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ व हिस्सों, अंडमान सागर के शेष भागों और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ चुका है।

अगले 2–3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, मध्य-पूर्व और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष भागों तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तक फैल सकता है। आज से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है।

बारिश और आंधी की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक आज कुछ स्थानों पर हीटवेव (लू) की भी संभावना है। जबकि 28 और 29 तारीख को कहीं-कहीं 60–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और झोंकों के साथ हवा की स्पीड 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं। 30 तारीख को 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। 28 और 29 तारीख को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 29 और 30 तारीख को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

  • 29 मई: पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है।
  • तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला और मानसा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है। पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और सिरसा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • 30 मई: पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली), गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है। जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला और मानसा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है।
  • पठानकोट, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली), गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और सिरसा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • 31 मई: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *