पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट: आंधी के साथ आसमानी बिजली भी चमकेगी; सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट:  आंधी के साथ आसमानी बिजली भी चमकेगी; सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे – Chandigarh News




पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज (3 जून )से एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। इसकी वजह से दो दिन राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, आसमानी बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक पिछले दिन की तुलना में तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह अभी भी यह सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे गर्म बठिंडा रहा, जहां 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सारे जिलों का तापमान 35.3 से 40 डिग्री के बीच में दर्ज किया गया। ऐसे में हीट वेव नहीं चलेगी। 18 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
राज्य के 18 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बिजली की खपत हुई कम
गर्मी कम होने की वजह से 2 जून को बिजली की मांग 10,157 मेगावाट पहुंची। इस दौरान बिजली की उत्पादन क्षमता करीब 5 हजार मेगावाट रही, जबकि करीब 5 हजार मेगावाट बिजली केंद्र से खरीदी गई। हालांकि धान का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली की मांग बढ़ सकती है। इस वजह से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। 4 जून के आसपास इसके केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ अन्य हिस्सों में और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। वहीं पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के आसपास ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा 3 जून से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इसी सिस्टम के असर से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलने, बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश की संभावना बनी
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 3 और 4 जून को पंजाब के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 5 और 6 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि बाद में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3 से 6 जून के बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *