21 सिख रेजिमेंट लेह-लद्दाख रवाना, MLA ने किया स्वागत: पूर्व सैनिक होने के नाते जवानों से मिले, यादें ताजा कीं, मोमेंटो देकर किया स्वागत – tarn-taran News

21 सिख रेजिमेंट लेह-लद्दाख रवाना, MLA ने किया स्वागत:  पूर्व सैनिक होने के नाते जवानों से मिले, यादें ताजा कीं, मोमेंटो देकर किया स्वागत – tarn-taran News




देश की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहने वाली भारतीय सेना की ’21 सिख रेजिमेंट’ के अधिकारियों और जवानों की फिरोजपुर से लेह-लद्दाख (अगली तैनाती) के लिए रवानगी के दौरान एक विशेष और गौरवपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लद्दाख मार्ग पर आगे बढ़ते समय यह सैन्य टुकड़ी हल्का खडूर साहिब के तहत आते रसूलपुर नहरों पर स्थित कबीला रेस्टोरेंट पहुंची। इस अवसर पर हलका खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने सभी सैन्य अधिकारियों, सेवारत जवानों और पूर्व सैनिकों का भव्य स्वागत किया। विधायक लालपुरा का पुराना नाता, सांझा कीं रेजिमेंट की यादें विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा खुद भी ’21 सिख रेजिमेंट’ का हिस्सा रह चुके हैं और देश की सेवा कर चुके हैं। अपनी पुरानी यूनिट के जवानों और अधिकारियों को अपने हल्के में पाकर विधायक लालपुरा भावुक नजर आए। इस दौरान वर्तमान में देश की रक्षा कर रहे जवानों और सेवानिवृत्त (पूर्व) सैनिकों ने आपस में मुलाकात की, पुरानी यादें ताजा कीं और सभी ने एक साथ बैठकर भोजन (लंगर) किया। धार्मिक मर्यादा और मोमेंटो भेंट कर किया गया सम्मान कार्यक्रम के दौरान 21 सिख रेजिमेंट के सभी पूर्व सैनिकों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में माथा टेका और रुमाला साहिब भेंट कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद: विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और पूर्व सैनिकों ने यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर (CO) अरज बेनीवाल तथा अन्य उच्च सैन्य अधिकारियों को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का एक खूबसूरत मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। इसके जवाब में, कमांडिंग ऑफिसर (CO) अरज बेनीवाल और जेसीओ (JCOs) ने विधायक लालपुरा को रेजिमेंट की तरफ से एक विशेष मोमेंटो भेंट कर उनका आभार जताया। सैन्य अनुशासन युवाओं के लिए प्रेरणा: लालपुरा विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि 21 सिख रेजिमेंट के साथ वर्दी में बिताया गया समय उनके जीवन का सबसे मूल्यवान और महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना की एकता, कड़ा अनुशासन और अटूट देशभक्ति आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।” उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात डटे जवानों और पूर्व सैनिकों के योगदान को सलाम किया और लेह-लद्दाख के कठिन मोर्चे पर जा रही पूरी यूनिट को सुरक्षित और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *