समाना नगर कौंसिल में शांति पूर्ण पुनर्मतदान: कल हंगामे के कारण इलेक्शन कमीशन रद्द किया था चुनाव, आज भारी सुरक्षा में पड़े वोट – Patiala News

समाना नगर कौंसिल में शांति पूर्ण पुनर्मतदान:  कल हंगामे के कारण इलेक्शन कमीशन रद्द किया था चुनाव, आज भारी सुरक्षा में पड़े वोट – Patiala News




स्थानीय निकाय चुनाव मंगलवार को हुए भारी हंगामे के बाद आज पटियाला के समाना नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 3 में पुनर्मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रशासन की मुस्तैदी और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दोपहर तक लगभग 36% मतदान दर्ज किया गया। ‘आप’ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने भी बूथ का जायजा लिया और कल की हिंसा की निंदा की। गौरतलब है कि कल मतदान के दौरान हुए विवाद और हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने आज दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। आज भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और मतदाताओं ने बिना किसी खौफ के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। दोपहर तक 36 प्रतिशत मतदान, सुबह से लगी कतारें सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया और पोलिंग बूथों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। विशेष रूप से कल विवादों में रहे बूथ नंबर 6 पर भी सुबह से ही लोग शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तक वार्ड में लगभग 36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका था। बूथ पर पहुंचे पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा मतदान प्रक्रिया के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता, पूर्व अकाली नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा भी स्थिति का जायजा लेने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों से बातचीत की। कल के हंगामे पर बोले रखड़ा- “माहौल खराब करने की इजाजत नहीं” मीडिया से बातचीत करते हुए सुरजीत सिंह रखड़ा ने कल हुए हंगामे की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में ऐसी हिंसक घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हर नागरिक को बिना किसी डर या दबाव के अपना प्रतिनिधि चुनने का पूरा अधिकार है। किसी भी शरारती तत्व को इलाके का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *