अमृतसर में SGPC की विशेष बैठक 20 जून को: प्रधान हरजिंदर धामी करेंगे अध्यक्षता; पंथ के कई अहम फैसले होने के आसार – Amritsar News

अमृतसर में SGPC की विशेष बैठक 20 जून को:  प्रधान हरजिंदर धामी करेंगे अध्यक्षता; पंथ के कई अहम फैसले होने के आसार – Amritsar News



अमृतसर में एसजीपीसी की बैठक 20 जून को होगी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की एक विशेष बैठक 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कमेटी कार्यालय की ओर से जानकारी साझा की गई है। शिरोमणि कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल द्वारा बताया गया कि यह विशेष बैठक शिरो

.

विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे विशेष महत्व की बैठक माना जा रहा है। शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारियों और अंतरिम समिति के सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए आधिकारिक पत्र भेज दिए गए हैं।

20 जून की बैठक को माना जा रहा अहम

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सिख समुदाय की प्रमुख धार्मिक संस्था है, जो गुरुद्वारों के प्रबंधन और पंथक मामलों से जुड़े अहम निर्णय लेने का कार्य करती है। ऐसे में 20 जून को होने वाली यह बैठक कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिए अहम मानी जा रही है।

फिलहाल सभी संबंधित सदस्यों को समय पर बैठक में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। धार्मिक, प्रशासनिक और संगठनात्मक मामलों पर विचार-विमर्श के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी बैठक के उपरांत सार्वजनिक की जा सकती है। इस विशेष बैठक को लेकर सिख संगत और पंथक हलकों में भी विशेष रुचि देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *