लुधियाना में फाइनेंसर के गुर्गों ने किया घर पर पथराव: मोटरसाइिकल जब्त करने को लेकर विवाद; बाद में घर आकर किया हंगामा – Ludhiana News
लुधियाना में फाइनेंसर के गुर्गों ने एक व्यक्ति से पहले उसका मोटरसाइकिल छीना और फिर उसके घर पर ईंट पत्थरों से हमला किया। गुर्गों द्वारा गाली ग्लौच व घर पर हमला करने की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में पर्चा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित मुन्ना मिश्रा के मुताबिक फाइनेंसर के गुर्गों ने उसका मोटर साइकिल छीना और उसके साथ हाथपाई की। उसने बताया कि मोटर साइकिल छीनने का उसने भी विरोध किया और उसके बाद वो उसके घर आए और गेट पर ईंट पत्थर मारे व गाली ग्लौच की। पीड़ित मुन्ना मिश्रा ने बताया कि उनके हमले से उसके परिवार के सदस्य डर गए और उन्होंने गेट नहीं खोला। मिश्रा ने बताया कि जब वो चले गए तो उसने इस मामले की शिकायत तुरंत डाबा थाने में दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस कर रही मामले की जांच मामले की जांच कर रहे अधिकारी राज गोपाल ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और प्रारंभिक जांच जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद जांच अधिकारी के अनुसार, शुरुआती जानकारी से पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण यह घटना हुई हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

