बठिंडा में सेवा केंद्रों पर कर्मचारियों की हड़ताल: 10 हजार वेतन व सरकारी अधीनता की मांग को लेकर कामकाज ठप, लोगों को भारी परेशानी – Bathinda News

बठिंडा में सेवा केंद्रों पर कर्मचारियों की हड़ताल:  10 हजार वेतन व सरकारी अधीनता की मांग को लेकर कामकाज ठप, लोगों को भारी परेशानी – Bathinda News




पंजाब में सेवा केंद्र के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बठिंडा के सेवा केंद्र में भी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और केंद्र के भीतर धरना दिया। प्रदर्शनकारी सतवीर कौर और मनदीप सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से केवल 10 हजार रुपए के मासिक वेतन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले उनसे कंपनियों को ठेके न देने और कर्मचारियों को सीधे सरकारी अधीनता में लाने का वादा किया था। कर्मचारियों के मुताबिक, साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है और न ही उन्हें सरकार के अधीन लाया गया है। उन्हें समय पर वेतन का भुगतान भी नहीं मिल रहा है। समाधान नहीं निकलने से नाराज सरकारी प्रतिनिधियों से कई बार मुलाकात और मांग पत्र सौंपने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकलने पर कर्मचारियों ने पूरे पंजाब में सेवा केंद्रों को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के कारण आम जनता को हो रही परेशानी के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। दूसरी ओर, सेवा केंद्र में अपना काम करवाने आए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि चुनावों, हड़ताल और आगामी छुट्टी के कारण लगातार तीन दिन सेवा केंद्र बंद रहेंगे। गर्मी में यहां तक आना उनके लिए मुश्किल है, इसलिए उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देने और सेवा केंद्र का कामकाज शुरू करवाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *