कैप्टन बोले- हम एक साइड खड़े हैं. वहीं खड़े रहेंगे: बीजेपी छोड़ने की अटकलों को किया खारिज, मैंने तो पार्टियों के कल्चर की तुलना की – Chandigarh News
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद स्पष्ट किया कि उनकी बातचीत मुख्य रूप से पंजाब में कानून व्यवस्था, पाकिस्तान से जुड़ी सुरक्षा चुनौतियों और बढ़ते ड्रग्स नेटवर्क को लेकर हुई। उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जाने की चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है और वह पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर चर्चा नहीं हुई। यह एक निजी चैनल से बातचचीत में उन्होंने यह बात रखी। आइए अब इस सारे मामले को सवाल जवाब के तरीके से जाने – सवाल – अमित शाह से क्या बातचीत हुई?
जवाब – असल में हेल्थ करके। मेरे घुटने का ऑपरेशन हुआ था। मैं काफी समय बाद दिल्ली आया हूं। मैंने उनसे टाइम मांगा था। उन्होंने मुझे टाइम दे दिया। फिर पंजाब की बाते, राज्य समस्याओं को लेकर लंबी-चौड़ी बातें हुईं। मैंने अपने व्यू राज्य के बारे में दिए हैं कि वहां पर क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है। सवाल – कौन-कौन से प्वाइंट पर क्या बात हुई?
जवाब – कानून व्यवस्था जो भी होम मिनिस्टर से संबंधित हैं। पाकिस्तान का मुद्दा। ऐसी चीजें, ड्रग्स का जो काम चल रहा है। यह चीजें कम नहीं हो रही हैं, बल्कि बढ़ रही हैं। मैंने इस बारे में अपने विचार दिए। मैं दस साल पहले पंजाब का सीएम था, तब भी यह बात करता रहा हूं। यह चीजें कम नहीं हुई हैं, बढ़ी हैं। सवाल – सरकार, अकाली दल से गठबंधन की बात खुलकर करते रहे हो। इस पर भी बात आपने की है?
जवाब – अभी तक राजनीति की बात नहीं की है। गठबंधन की बात नहीं हुई है। जैसे मैंने आपको बताया कि दो-तीन महीने बाद मिला था। ऐसे में मैंने सूबे के बारे में अपने व्यूज बताए। गठबंधन व अन्य चीजों पर चर्चा नहीं हुई। यह सारी बातें बाद में होंगी। सवाल – आपको लेकर कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं कि आप बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में जा सकते हैं?
जवाब – कितने महीने हो गए। यह मुझे कभी कहीं जोड़ देते हैं, तो कभी कहीं जोड़ देते हैं। एक बार आप फैसला कर लो। यह बचपना नहीं है कि आप बदलते रहो। मेरा फैसला हो गया था और मामला खत्म हो गया। हम एक साइड खड़े हैं और वहीं खड़े रहेंगे और लड़ेंगे। सवाल – आपने बीजेपी व कांग्रेस के कल्चर को लेकर कहा था, उसके बाद से चर्चाएं शुरू हुई थीं।
जवाब – वह तो मेरी अलग बात है। हर पार्टी का अपना कल्चर है। अकाली दल का अपना कल्चर है। बीजेपी की अपनी, कांग्रेस की अपनी है। इसका यह मतलब तो नहीं है कि मैं पार्टी छोड़कर जा रहा हूं। मैं सिर्फ तुलना कर रहा था कि जिन पार्टियों से मेरा संबंध रहा है, इतने सालों से रहा है। मुझे राजनीति में 60 साल हो गए। कैसे-कैसे लोग, किस तरीके से काम करते रहे हैं। यह किसी भी तरह का कोई संकेत नहीं है। यह तो मेरे व्यूज थे कि पार्टियां कैसे काम करती हैं। सवाल – आप बीजेपी का हिस्सा हो और बीजेपी में रहोगे। पार्टी छोड़ने की बात सिर्फ अफवाह है?
जवाब – वह तो आप जितनी मर्जी चला दो। आप आज लिख दो। हफ्ते बाद किसी और ने मुझे किसी दूसरी पार्टी से जोड़ देना है। यही चल रहा है पंजाब में। सोशल मीडिया और कुछ पत्रकार भी ऐसे हैं, जो कहानी बनाने के लिए ऐसा कर देते हैं। मैं क्यों करू? अगर मैंने जाना हो, यह खेल हैं जो राजनीति में होते हैं। एक साइड छोड़ दो, दूसरी साइड जॉइन कर जाओ। जब आप ऐसा कदम उठाते हो तो बहुत सोच-समझकर उठाते हो। सवाल – अमित शाह से जब बात हुई, तो उनका क्या कहना था पंजाब को लेकर?
जवाब – जो मैंने बात की, वह मैंने बता दी। कानून व्यवस्था का मुद्दा, जो मैं अपने समय से देखते आया हूं। उनके क्या विचार थे, वह मैं आपके सामने साफ नहीं कर सकता। जो निजी बातें हुई हैं, वह उन्होंने अपने तौर पर मुझे बताई हैं। वह निजी बातें ही रहती हैं। पंजाब के मसलों पर चर्चा हुई। सवाल – पंजाब की तरफ से पाकिस्तान को लेकर हालात को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है?
जवाब – हो रही हैं। जब वह होम मिनिस्टर थे और मैं चीफ मिनिस्टर था, तब मैंने बताया था कि ड्रोन आदि आने का काम बढ़ गया है। उन्हें पता था, क्योंकि वह होम मिनिस्टर थे। ड्रग्स बढ़ी हैं, हथियार बढ़े हैं। पाकिस्तान के काम करने का तरीका भी अधिक एग्रेसिव हुआ है। उन्हें यह सब पता था। मेरे साथ यह चीजें हुई हैं। जब मैं सीएम था, उस समय यह शुरू हुई थीं। इसलिए उन्हें बताना मेरा फर्ज बनता था। सवाल – जेपी नड्डा से भी मिले आप?
जवाब – हां, मैं नड्डा साहिब से मिला हूं। वह मेरे पुराने दोस्त हैं। कल मैं और नेताओं से मिलूंगा। दो-चार दिन यहीं पर हूं। सबसे मिलकर पंजाब वापस आऊंगा। सवाल – कैप्टन साहिब एक बार फिर पंजाब की राजनीति में एक्टिव हो गए?
जवाब – (हंसते हुए) मैं कभी पैसिव रहा ही नहीं। एक्टिव इस तरीके से हुआ कि मैंने पहले बैक का ऑपरेशन करवाया था। अब मैंने घुटने का करवाया है। बैक और घुटने ठीक हो गए हैं। अब हम चलेंगे। सवाल – कैप्टन साहिब, सेहत कैसी है ओवरऑल?
जवाब – चढ़दी कला है।
Source link

