फिरोजपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 1200 लीटर लाहन बरामद, पुलिस ने की रेड, निर्माण का पूरा सेटअप भी पकड़ा; 2 पर केस – Firozpur News

फिरोजपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई:  1200 लीटर लाहन बरामद, पुलिस ने की रेड, निर्माण का पूरा सेटअप भी पकड़ा; 2 पर केस – Firozpur News




फिरोजपुर पुलिस अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए करीब 1200 लीटर अवैध लाहन बरामद किया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मौके से अवैध लाहन के साथ-साथ उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी जब्त किया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि जिले के थाना लक्खो के बहराम के अधीन आने वाले गांवों में छापेमारी की गई। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी इस दौरान अवैध शराब और लाहन का जखीरा बरामद हुआ। अवैध लाहन के साथ-साथ ड्रम व अन्य समान भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी है। मंजीत सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपील की कि यदि किसी के पास नशे से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *