जालंधर में थाने के अंदर मारपीट: महिला बोली- पुलिस के सामने दबंगों ने पीटा, बाजू तोड़ी; राजीनामे के लिए बुलाया था – Jalandhar News

जालंधर में थाने के अंदर मारपीट:  महिला बोली- पुलिस के सामने दबंगों ने पीटा, बाजू तोड़ी; राजीनामे के लिए बुलाया था – Jalandhar News




जालंधर पुलिस स्टेशन में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची एक महिला और उसके परिवार पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि थाने के अंदर ही दबंगों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाजू तोड़ दी। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमलावर फरार हो गए। पीड़िता ने भार्गेव कैप पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, उसका पड़ोसियों के साथ पहले से विवाद चल रहा था, जिसके संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की छानबीन और राजीनामे की बात कहकर दोनों पक्षों को शुक्रवार रात करीब 9 बजे थाने बुलाया था। पीड़िता अपने परिवार और बेटी के साथ थाने पहुंची थी। आरोप है कि जब वे थाने के भीतर बैठे थे, तभी दूसरे पक्ष के कई युवकों और महिलाओं ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के साथ बर्बरता से मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब थाने के अंदर खूनी खेल चल रहा था, तब वहां मौजूद पुलिसकर्मी बचाने के बजाय मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में व्यस्त थे। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यप्रणाली का फायदा उठाकर हमलावर मारपीट करने के बाद भाग निकले। पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल घटना के करीब आधा घंटा बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार थाने में ही बैठा रहा, लेकिन किसी भी ड्यूटी अफसर या पुलिसकर्मी ने उनकी सुध नहीं ली। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस न तो उनकी शिकायत दर्ज कर रही है और न ही उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज रही है। पुलिसकर्मी लगातार अंदर-बाहर आते-जाते रहे, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। समझौते के लिए बनाया जा रहा दबाव पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुलिस अब आरोपियों को बचाने के लिए उन पर आपसी समझौते और माफीनामे का दबाव बना सकती है। महिला का कहना है कि उसकी बाजू तोड़कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है, ऐसे में वह किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *