पंजाब-चंडीगढ़ में नौतपा का असर: सामान्य से 4॰C तक बढ़ा तापमान; आज हीटवेव का अलर्ट, परसों से बारिश की संभावना – Chandigarh News

पंजाब-चंडीगढ़ में नौतपा का असर:  सामान्य से 4॰C तक बढ़ा तापमान; आज हीटवेव का अलर्ट, परसों से बारिश की संभावना – Chandigarh News


पंजाब में भीषण गर्मी के बीच मुंह ढककर जाते हुए लोग।- फाइल

पंजाब और चंडीगढ़ में अब नौतपा का असर दिखने लगा है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक अधिक पहुंच गया है।

.

सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंडीगढ़ में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। यहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री दर्ज किया गया।

सोमवार से पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया। सरकारी स्कूल और दफ्तर सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। मुलाजिमों का लंच टाइम डेढ़ बजे के बाद ही होगा।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब में 27 मई तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में लू से हालात बेहद खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए…

1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा

नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें

नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

गर्मी बढ़ने के 3 बड़े असर…

  • स्कूलों और दफ्तरों का टाइम बदला: पंजाब सरकार ने सोमवार से राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों और संस्थानों का समय बदल दिया है। पंजाब और चंडीगढ़ स्थित सरकारी कार्यालय अब अगले आदेशों तक सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक खुलेंगे। सरकार ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और डिप्टी कमिश्नरों को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
  • समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक: चंडीगढ़ में स्कूलों में आयोजित किए जा रहे समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (CCPCR) ने कहा है कि समर कैंप के दौरान बच्चों को केवल सुरक्षित और ठंडे वातावरण में ही एक्टिविटी में शामिल किया जाए। वहीं यहां स्कूल 30 जून तक बंद हैं।
  • बिजली की डिमांड 12295 मेगावाट पहुंची: 25 मई को बिजली की डिमांड रात 8:30 तक 12295 मेगावाट तक पहुंच गई। एक दौरान पंजाब पावरकॉम ने 5600 मेगावाट बिजली पैदा की। जबकि केंद्रीय पूल से 6600 मेगावाट बिजली खरीदी गई। रविवा को बिजली की डिमांड 9000 मेगावाट थी।

27 मई को कैस रहेगा मौसम पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में भीषण हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

28 मई से बदल सकता है मौसम चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरिंद्र पाल के मुताबिक आज से 27 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मई को कई इलाकों में गरज-चमक, धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *