चंडीगढ़ विजिलेंस विभाग में डेपुटेशन का मौका: दो इंस्पेक्टरों की होगी तैनाती, आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन शेष; साफ सेवा रिकॉर्ड-अच्छी छवि जरूरी – Chandigarh News

चंडीगढ़ विजिलेंस विभाग में डेपुटेशन का मौका:  दो इंस्पेक्टरों की होगी तैनाती, आवेदन के लिए सिर्फ एक दिन शेष; साफ सेवा रिकॉर्ड-अच्छी छवि जरूरी – Chandigarh News




भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने वाले चंडीगढ़ प्रशासन के विजिलेंस विभाग में चंडीगढ़ पुलिस के दो इंस्पेक्टरों को डेपुटेशन पर तैनात किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस को पत्र जारी कर सभी यूनिटों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि इच्छुक इंस्पैक्टर निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकें। सूत्रों के अनुसार, आवेदन करने के लिए अब केवल एक दिन का समय बचा है। डेपुटेशन पूरी तरह स्वैच्छिक प्रक्रिया है और किसी भी इंस्पेक्टर को उसकी इच्छा के बिना विजिलेंस विभाग में नहीं भेजा जा सकता। इच्छुक अधिकारियों को अपने संबंधित डीएसपी की सिफारिश के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। वहीं इंस्पेक्टर पात्र जिनका सेवा रिकॉर्ड साफ प्रशासन द्वारा जारी शर्तों के अनुसार, विजिलेंस विभाग में डेपुटेशन के लिए वही इंस्पेक्टर पात्र होंगे जिनका सेवा रिकॉर्ड पूरी तरह साफ हो। उनके खिलाफ किसी प्रकार की विभागीय जांच, विजिलेंस जांच या आपराधिक मामला लंबित नहीं होना चाहिए। इसके अलावा उनकी कार्यशैली और छवि भी बेदाग होनी आवश्यक है। फिलहाल चंडीगढ़ प्रशासन के विजिलेंस विभाग में इंस्पेक्टर अजय कुमार, लखबीर सिंह, रोहित और ज्ञान तैनात हैं। ये अधिकारी भ्रष्टाचार और अन्य शिकायतों से जुड़े मामलों की जांच कर रहे हैं। हाल ही में विजिलेंस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर रणजोत सिंह को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया है। वहीं विजिलेंस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर शादी लाल का तबादला कर उन्हें सेक्टर-34 थाना का प्रभारी बनाया गया था। एक माह पहले भेजे दो इंस्पेक्टर करीब एक महीने पहले चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इंस्पेक्टर ज्ञान और इंस्पेक्टर रोहित को विजिलेंस विभाग में भेजा था। उस समय डेपुटेशन के लिए पद नहीं निकाले गए थे। अब प्रशासन ने नियमों के तहत दो पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विजिलेंस विभाग में तैनाती अहम मानी जाती है। यहां भ्रष्टाचार और प्रशासनिक शिकायतों से जुड़े मामलों की जांच होती है। इसलिए इस विभाग में उन्हीं अधिकारियों को तैनात किया जाता है, जिनका रिकॉर्ड साफ हो और जिनके पास अच्छा अनुभव हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *