खुले पैसों के लिए खरीदी टिकट, निकला ₹1.5 करोड़ इनाम: रोपड़ में छोले-भटूरे खाने रुका किसान, ₹300 चुकाने के लिए छुट्‌टे पैसे नहीं थे – Ropar (Rupnagar) News

खुले पैसों के लिए खरीदी टिकट, निकला ₹1.5 करोड़ इनाम:  रोपड़ में छोले-भटूरे खाने रुका किसान, ₹300 चुकाने के लिए छुट्‌टे पैसे नहीं थे – Ropar (Rupnagar) News




रूपनगर जिले के किसान की किस्मत एक लॉटरी टिकट ने रातों-रात बदल दी। उन्हें एक दुकान पर छोले-भटूरे खाते समय खुले पैसों की जरूरत हुई। खुले पैसे लेने के लिए लॉटरी स्टॉल से 200 रुपए में टिकट खरीद ली। बाद में इसी टिकट पर पंजाब सरकार की मासिक लॉटरी का डेढ़ करोड़ रुपए का पहला बंपर इनाम निकल आया। इनाम की खबर मिलने के बाद परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। खुले पैसे करवाने पहुंचे, खरीद ली लॉटरी
नूरपुर बेदी के साहूपुर गांव निवासी कुलविंदर सिंह किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेककर आए थे। इस दौरान वह खाना लेने के लिए एक रेहड़ी पर गए। उन्होंने यहां छोले-भटूरे खाए, जिसका बिल 300 रुपए बना। उनके पास 500 रुपए का नोट था और खुले पैसे नहीं थे। इसी वजह से वह पास स्थित लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे और 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर पैसे खुलवा लिए। टिकट खरीदकर भूल गए, बाद में आया फोन
कुलविंदर सिंह ने बताया कि टिकट खरीदने के बाद उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपने काम में लग गए। कुछ दिन बाद लॉटरी का ड्रॉ निकला तो नूरपुर बेदी स्थित शुक्ला लॉटरी स्टॉल के संचालक प्रकाश शुक्ला ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी टिकट पर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम निकला है। सपने में भी नहीं सोची थी इतनी बड़ी जीत
कुलविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 200 रुपए की टिकट उनकी जिंदगी बदल देगी। उन्होंने बताया कि वह पेशे से किसान हैं और कभी-कभार ही लॉटरी टिकट खरीदते हैं। इस बार भी उन्होंने सिर्फ पैसे खुलवाने के लिए टिकट ली थी। पैसे कहां खर्च होंगे, फैसला पिता करेंगे
इनाम राशि के लिए आवेदन करने पहुंचे कुलविंदर सिंह ने कहा कि अभी उन्होंने यह तय नहीं किया है कि पैसे कहां खर्च करेंगे। इस बारे में अंतिम फैसला उनके पिता करेंगे। उन्होंने बताया कि परिवार को पहले ही 2 से 4 करोड़ रुपए तक का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। 8 साल दुबई में की ड्राइविंग
कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह 2008 से 2016 तक दुबई में रहे और वहां ड्राइवर के रूप में काम किया। इसके बाद भारत लौटकर खेती शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि दुबई में रहते हुए भी कभी नहीं सोचा था कि एक दिन डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीत जाएंगे। संयुक्त परिवार में खुशी का माहौल
कुलविंदर सिंह तीन भाइयों में से एक हैं। परिवार में माता-पिता, तीनों भाइयों की पत्नियां और बच्चे शामिल हैं। लॉटरी निकलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सवाल: यह जो डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है, इसमें टैक्स कटने के बाद परिवार को लगभग कितना पैसा मिलेगा?
जवाब: लॉटरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बलजिंदर सिंह ने कहा कि इनकी लॉटरी राशि पर लगभग 45 लाख रुपए टीडीएस कटेगा। यह राशि इनके नाम पर जमा होगी और इन्हें टीडीएस प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया जाएगा। टैक्स कटने के बाद करीब 1 करोड़ 5 लाख रुपए इनके खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *